Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Song Video: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वायरल हो रहा यह गाना हाल ही में वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के बोल हैं- ‘चुम्मा से दिहलु ऊर्जा।’ यह सॉन्ग दिनेश लाल यादव की फिल्म जय वीरू का है। जुबली स्टार निरहुआ भोजपुरी फ़िल्म जगत के ऐसे अभिनेता है जिनके भोजपुरी गाने भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी पसंद की जाती है। फिलहाल वायरल हो रहे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के काफी हॉट केमिस्ट्री देखी जा सकती है। पहाड़ों और ग्रीनी लोकेशन में फिल्माए गए इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने काफी कमाल डांस किया है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को खुद दिनेश लाल ने गाया है। वहीं फिमेल वॉयस के रूप में प्रियंका सिंह की आवाज को रिकॉर्ड किया गया है। गीत को आजाद सिंह ने लिखा है जिसमें संगीत धनंजय मिश्रा का दिया हुआ है। बता दें जिस फिल्म का यह गाना इस समय छाया हुआ है, वह भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों सहित बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
जय-वीरू फिल्म दो जिगरी यार के उपर बनाया गया है। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे सहित हैदराबाद के सुपरस्टार सलीम फेकूऔर निशा सिंह की जोड़ी भी काफी आकर्षक लगी। फिल्म का एक गाना ‘पहले फेंक हजार तब देख बाजार’ भी काफी वायरल हुआ था। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद फिल्म सिटी में हुई है। ‘जय वीरू’ को प्रोड्यूस नासिर जमाल और इरफान जफर (मंटो) ने मिलकर किया है। फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक डायरेक्टर जेबू, एक्शन सी एच रामकृष्ण, एडिटर संतोष हरवाडे और कोरियोग्राफी राम देवन व दिलीप, आर्ट शेरा ने किया था।