Bhojpuri Songs On Republic Day: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में हर तरफ इसे लेकर गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बहुत से लोग अभी से ही देश भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। इस खास दिन पर देश भर में हर कोई तिरंगा लहराता हुआ नजर आएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, कई जगहों पर तो देश भक्ति गाने भी बजते हुए सुनाई देंगे।

ऐसे में अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं और भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो अपनी लिस्ट में पवन सिंह के गाने ‘भारत के शान कश्मीर हमार जान’ को ऐड कर सकते हैं। इसे साल 2017 में Wave Music ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अब यह 26 जनवरी से पहले फिर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बताया लाइफ का अहम हिस्सा, मिस्ट्री मैन पर भी किया रिएक्ट

पवन सिंह का गाना हुआ वायरल

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। वह सिंगिंग के साथ-साथ अभिनय भी करते हैं और उनके फैंस उन्हें दोनों दोनों जगह बहुत प्यार देते हैं। पवन सिंह ऐसे सिंगर हैं, तो देशभक्ति, मूवी सॉन्ग और भजन सभी गाते हैं। उनकी आवाज में आया हुआ गाना, कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाता है। चलिए अब आपको उनके देशभक्ति सॉन्ग ‘भारत के शान कश्मीर हमार जान’ के बारे में बताते हैं।

इस भोजपुरी गाने को उन्होंने 26 जनवरी के मौके पर ही रिलीज किया था। ‘भारत के शान कश्मीर हमार जान’ को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।  इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है, जबकि गाने का निर्देशन किशोर कुमार ने किया है।

इस गाने में पवन सिंह कश्मीर को अपने जिगर का टुकड़ा बताते हुए पूरे जोश के साथ पाकिस्तान को ललकारते हैं। गीत में एक पंक्ति आती है, जहां पवन सिंह कहते हैं- दूध मांगोगे तो साथ में खीर देंगे, मगर अगर कश्मीर मांगा तो चीर देंगे। पवन सिंह इस गाने में पाकिस्तान को ‘नादान परिंदा’ कहते हुए यह संदेश देते हैं कि भारत अपने देश के सम्मान के लिए हर हद तक जा सकता है। वे माता वैष्णो देवी से इतनी शक्ति मांगते हैं कि वो पाकिस्तान में भी तिरंगा लहरा सके।

यह भी पढ़ें: सेलिना जेटली को एनिवर्सरी पर मिले तलाक के कागज, नहीं हो पाती बेटों से मुलाकात, कहा- बच्चों को ब्रेनवॉश किया जा रहा