Amrapali Dubey And Shubhi Sharma: आम्रपाली दुबे भोजपुरी की उन हीरोइनों में से एक हैं जिनके गाने यूट्यूब पर काफी ज्यादा सुने जाते हैं। उनके गाए हुए गानों से लेकर फिल्मों तक के गानों को सुनने वालों की कतार कम नहीं है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनके गानों के व्यूज तो करोड़ तक के हैं। इनमें से ही निरहुआ प्रोडक्श में बनीं फिल्म राम लखन का गाना है जो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं- बलम दिहें गरिया हो दुपहरिया। इस गाने में उनके साथ लोकप्रिय अभिनेत्री शुभी शर्मा भी हैं।राम लखन फिल्म निरहुआ के प्रोडक्श हाउस में बनी थी। प्रवेश लाल यादव फिल्म को प्रोड्यूस किया था।
फिल्म में निरहुआ के साथ उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव ने भी काम किया है जो फिल्म में भी उनके छोटे भाई का ही किरदार निभाया है। आम्रपाली दुबे निरहुआ की पत्नी तो शुभी शर्मा परवेश की पत्नी का रोल किया है। दोनों देवरान- जेठान(शुभी-आम्रपाली) बनीं हैं। देवरान से खाना जल जाने पर वह परेशान है कि उसका पति क्या खाएगा। आम्रपाली परेशान देवरान को समझा रही हैं। यह गाना भोजपुरी लोकमन के दिलों-दिमाग पर चढ़ जाने वाला है। इस गाने में गंवई लोकगान की एक झलक भी दिखाई देता है।
इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि आज भी यूट्यूब पर इसकी धमक बरकरार है। यही कारण है कि इसके व्यूज 4 करोड़ से ऊपर जा चुके हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में बीस से ऊपर फिल्म कर चुके हैं। राम लखन की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। साल 2016 में आई यह फिल्म भी काफी बड़ी हीट हुई थी। इस फिल्म में दो भाईयों के प्यार और नफरत को बड़े ही अच्छे ढंग से दिखाया गया था।

