सिनेमा जगत में ऐसे बहुत से सेलेब्स मिल जाएंगे, जिन्होंने अपने नाम और धर्म बदले हैं। साथ ही अपनी पहचान छुपाने के बाद वो इंडस्ट्री में राज करते हैं। बॉलीवुड में ऐसा अक्सर देखने के लिए मिलता है। लेकिन, भोजपुरी स्टार्स भी इसमें किसी से पीछे नहीं हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी असली पहचान छुपाई है। आइए जानते हैं उनके बारे में…

मोनालिसा

मोनालिसा आज भले ही भोजपुरी फिल्मों में नजर नहीं आती हैं मगर एक समय ऐसा रहा था, जब वो अपनी अदाओं और ठुमकों से तो लाखों को फिदा कर देती थीं। आज भी भोजपुरी में उनकी फैन फॉलोइंग वैसी है। लेकिन क्या आपको पता उनका असली नाम मोनालिसा नहीं बल्कि अंतरा बिस्वास था। उन्होंने एक्टिंग में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था। आज वो टीवी, बंगाली, बॉलीवुड और मराठी जैसी इंडस्ट्री में मोनालिसा के नाम से पॉपुलर हैं।

रानी चटर्जी

भोजपुरी की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें इंडस्ट्री की क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ से धमाल मचा दिया था। इससे उन्हें रातों रात पॉपुलैरिटी मिली थी। इस मूवी के लिए उन्होंने अपना नाम और धर्म दोनों बदल लिया था। उनका असली नाम सबीहा शेख है और वो मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन, आज वो रानी के नाम से पॉपुलर हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ

दिनेश लाल यादव को भोजपुरी का जुबली स्टार कहा जाता है। वो इंडस्ट्री में फैंस द्वारा दिए गए नाम निरहुआ से काफी पॉपुलर हैं। दुनियाभर के लोग आज उन्हें दिनेश नहीं बल्कि निरहुआ के नाम से जानते हैं। उन्हें ये नाम 2003 में आए उनके एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ से मिला था। इस एलबम के हिट होने के बाद उन्हें पब्लिक ने ये नाम दिया था।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी के सबसे पॉपुलर एक्टर और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल की पॉपुलैरिटी देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। लेकिन भोजपुरी में करियर शुरू करने से पहले उन्होंने अपना नाम खेसारी कर लिया था और आज वो इस नाम से काफी पॉपुलर हो गए हैं। कभी मिट्टी के घर में रहने वाले एक्टर आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

रवि किशन

अभिनेता से नेता तक का सफर तय करने वाले एक्टर रवि किशन ने ना केवल भोजपुरी में पहचान बनाई बल्कि वो ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और साउथ तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उनका असली नाम रविंद्रनाथ शुक्ला है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम रवि किशन कर लिया था।