एक्टिंग की दुनिया से जुड़े सितारे राजनीति के क्षेत्र में भी अपना लक आजमाने से पीछे नहीं रहते हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सितारों का नाम शामिल है। 14 नवंबर, 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। भोजपुरी सितारों का चुनावी मैदान में इतिहास रहा है कि पहली बार में उनका दांव फेल रहा है। इस लिस्ट में कई पॉपुलर सितारों का नाम शामिल है। अब खेसारी लाल यादव का नाम भी इस लिस्ट का हिस्सा बन चुका है।

मनोज तिवारी

भोजपुरी सितारों का जिक्र होता है, तो मनोज तिवारी का नाम जरूर लिया जाता है। भोजपुरी गानों के शौकीन आज भी उनके हिट गाने सुनते हैं। राजनीति में आज वह सक्रिय हैं और बीजेपी का बड़ा चेहरा बन चुके हैं, लेकिन शायद आपको हैरानी होगी कि पहली बार उन्हें भी चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। गोरखपुर विधानसभा सीट से उन्होंने साल 2009 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन वह योगी आदित्यनाथ से हार गए थे।

रवि किशन

रवि किशन का नाम भी इन भोजपुरी सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो साल 2014 में जौनपुर सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद साल 2017 में रवि किशन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, 2019 के आम चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई।

यह भी पढ़ें- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की एडिटर की शेर के हमले में मौत’, कार की खिड़की से दबोचा आधा शरीर, बचाने वाले को आया हार्ट अटैक

निरहुआ

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया जाता है। निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है। राजनीतिक मैदान में भी वह दांव खेल चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई।

पवन सिंह

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने पहली बार साल 2024 में राजनीति में प्रवेश किया। काराकाट सीट से उन्हें हार मिली और इस वजह से उनका नाम भी इन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गया, जिन्हें पहली बार में राजनीति में सफलता हासिल नहीं हो पाई।

बिहार 2025 चुनाव में इन दो सितारों को मिली हार

खेसारी लाल यादव को छपरा विधानसभा सीट पर सफलता नहीं मिल पाई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जाता है और पहली बार चुनावी मैदान में उनका दांव फेल रहा। इस लिस्ट में रितेश पांडेय का नाम भी शामिल है, जो बिहार चुनाव 2025 में करगहर (रोहतास जीला) सीट से हार गए। बता दें कि उन्होंने जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ा और उन्हें 16298 वोट मिली।