लोकसभा चुनाव के लिए 2 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। बिहार में कुछ सीटों पर चुनाव हो चुका है। बाकी सीटों पर आने वाले चरणों में मतदान होगा। बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

पवन सिंह लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्हें लोगों को काफी सपोर्ट मिल रहा है। पवन सिंह जनता के बीच में जाकर सभी से हाथ जोड़कर वोट मांग रहे हैं। फैन्स की बढ़ती भीड़ के कारण उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। अब हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

हाल में एक फैन्स पवन सिंह की गाड़ी पर चढ़ गया, जिससे गाड़ी की आगे का शीशा टूट गया। इस दौरान पवन सिंह का रिएक्शन देखने लायक था। इस क्लिप को देख आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

पवन सिंह की कार पर चढ़ गया फैन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि पवन सिंह अपनी गाड़ी से लोगों के बीच जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए गाड़ी पर चढ़ गया है। इस दौरान फैन ने गलती से पवन सिंह की कार का शीशा तोड़ दिया है। इसके बाद वीडियो में पवन सिंह का रिएक्शन भी देखने को मिलता है। अपनी गाड़ी का शीशा चटका हुआ देख वो मुस्कुराने लगते हैं। इसके बाद वह अपना माथा पकड़ लेते हैं। लेकिन थोड़ी देर बार वो हंसने लगे। इसके बाद वह अन्य लोगों की तरफ देखकर हाथ हिलाने लगते हैं।

कितनी है पवन सिंह की इस कार की कीमत

बता दें कि पवन सिंह की इस गाड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपए है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इस लड़के ने सेल्फी के चक्कर में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की महंगी कार का शीशा चटका दिया। चुनाव का समय है इसीलिए पवन सिंह मुस्कुरा रहे हैं।’ बता दें कि इससे पहले पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। पहले तो पवन सिंह ने इसके लिए भाजपा को धन्यवाद दिया था लेकिन कुछ देर के बाद ही उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।