भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को लेकर हाल ही खबर आई थी कि वो अपनी दूसरी पत्नी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक ले रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक्ट्रेस एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर कयास लगाये जा रहे हैं कि पवन सिंह जल्द ही तीसरी शादी कर सकते हैं।

ये वीडियो खुद स्मृति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। जिसमें वो और पवन सिंह हेलीकॉप्टर की सैर कर रहे हैं, वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो कैप्शन में लिखा,”जब छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ते हो तो हर दिन एक खुशी का दिन बन जाता है।”

यूजर्स उनकी वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों को साथ में देख खूबसूरत जोड़ी भी लिखा है।

बता दें कि अफेयर की खबर पर फिलहाल दोनों में से किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। पवन सिंह और स्मृति कई म्यूजिक वीडियोज में साथ दिख चुके हैं। हाल ही में दोनों का ‘साड़ी से ताड़ी’ गाना काफी मशहूर हुआ था। यूट्यूब पर उनका ये गाना काफी ट्रेंड किया था। स्मृति ने गाने को पसंद करने के लिए फैंस का धन्यवाद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया था।

वहीं बात अगर पवन सिंह की करें तो उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। पवन दो शादियां कर चुके हैं, उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद वो एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने दूसरी शादी कर ली। जिससे अक्षरा सिंह को काफी धक्का लगा था। अब पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को भी तलाक दे रहे हैं।

एक्टर की पत्नी ने उनपर कई आरोप लगाये हैं। ज्योति का कहना है कि पवन उन्हें प्रताड़ित किया करते थे। पवन सिंह ने कई बार उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की है। ज्योति के वकील की मानें तो पवन सिंह दो बार अपनी पत्नी का अबॉर्शन भी करा चुके हैं। अब एक्टर की पत्नी ने उनसे हर महीने 3.5 लाख रुपये देने की मांग की है।