Khesari Lal: यूट्यूब किंग के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव का सॉन्ग सज के सवर के (Saj Ke Sawar Ke) यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी साथ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स का यह गाने यूट्यूब पर क125 मिलियन यानी 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 2 मिनट 46 सेकंड के इस सॉन्ग को यूट्यूब पर ही 2 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

जब लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं उनके मनोरंजन के लिए म्यूजिक कंपनियां लगातार नए गाने रिलीज कर रही हैं। ऐसे में फैंस के लिए खेसारी लाल (Khesari lal) का सॉन्ग सज के सवर के (Saj Ke Sawar Ke) किसी वरदान से कम नही है। हालांकि ये 2 साल पहले रिलीज किय गया था लेकिन अब भी इसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गाने के बोल हैं सज के सवर के साजन हमारे। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखा है। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के इस गाने को WAVE म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फैंस जमकर इस गाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के बीच यूट्यूब जैसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के एक के बाद एक गानें रिलीज हो रहे हैं। अब तक खेसारी लाल , पवन सिंह, रितेश पांडे , प्रमोद प्रेमी और समर सिंह जैसे सिंगर्स के गाने रिलीज हो चुके हैं। खेसारी लाल के तो कई गाने इस लॉकडाउन के बीच रिलीज हो चुके हैं जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।