Goldi Yadav Bhojpuri Bhakti Gaana Jagi Jagi Mahadev: भोजपुरी में इन दिनों सावन गीतों की धूम है। स्टार्स एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और उनके सभी गाने यूट्यूब पर आते ही छा जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के भोजपुरी गानों की धूम है। सावन स्पेशल भोजपुरी गाना खूब देखा जा रहा है। ऐसे में अब गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने बवाल मचा दिया है। इस जोड़ी का नया भोजपुरी सावन गाना ‘जागी जागी महादेव’ (Jagi Jagi Mahadev) है, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘जागी जागी महादेव’ (Jagi Jagi Mahadev) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने को भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस और सभी की चहेती माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। भोजपुरी बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ में जहां माही ने अपनी अपने शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। वहीं, गोल्डी यादव की मधुर आवाज ने गाने में समा ही बांध दिया है। शिव भोला बाबा की भक्ति आराधना पर आधारित ये भोजपुरी बोलबम गीत संगीत प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह कि इस गाने को ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
भोजपुरी गाना ‘जागी जागी महादेव’ में माही श्रीवास्तव को सुनहरा डिजाइन किया हुआ हरे रंग की साड़ी में देखा जा सकता है। वो हाथ में पूजा की थाली लिए हुए सबका मन मोह रही हैं। वो शिव भोलेबाबा की विशाल मूर्ति के सामने खड़ी होकर प्रार्थना कर रही हैं और कहती हैं कि…’आस निरभेद बानी सूतल जी, दुअरा प भीड़ बावे जूटल जी, जल लेके आईल बानी बेल पत्तर भेव, जागी जागी महादेव जगा दी महादेव…।’
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज माही श्रीवास्तव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने भक्ति भाव में अदाकारी से सबका दिल जीत लिया है। इस सॉन्ग को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है। गाने के संगीत संगीतकार विकास यादव है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं।