भोजपुरी से लेकर टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने दो शादियां की और उनकी दोनों शादियां असफल रहीं। एक्ट्रेस ने पहली शादी राजा चौधरी और दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ की थी। राजा से बेटी पलक तो अभिनव से बेटा रेयांस है। श्वेता दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश करती हैं। उनके दोनों पतियों के साथ खूब विवाद रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के एक्स और पहले पति राजा चौधरी से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जो कि ‘बिग बॉस 2’ से जुड़ा है। शो से उनका भोजपुरी की एक नामी एक्ट्रेस संग रोमांस फरमाते वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें किस करते हुए भी देखा गया था। चलिए बताते हैं उनके इस किस्से के बारे में…
‘बिग बॉस’ में अक्सर ही कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी देखने के लिए मिल जाती है। हाल ही में खत्म हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अरमान मलिक का दूसरी वाइफ संग इंटीमेट होने का वीडियो काफी चर्चा में रहा था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में इसे फेक बताया था। ऐसे में इसके पहले भी ऐसे ही कई किस्से चर्चा में रहे हैं। इस लिस्ट में शुमार एक नाम श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी का भी है। वो ‘बिग बॉस 2’ में दिखे थे। इस सीजन में भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी थीं। शो में दोनों को ही रोमांटिक देखा गया था। इनका ये मामला काफी चर्चा में रहा था।
डांस परफॉर्मेंस के दौरान किया था किस
दरअसल, किस्सा कुछ यूं था कि सलमान खान के शो में राजा चौधरी और संभावना सेठ के बीच दोस्ती-प्यार और फिर तकरार देखने के लिए मिली थी। शुरुआत में इनके बीच अच्छी खासी दोस्ती रही थी। इस दौरान वो करीब भी आने लगे थे और धीरे-धीरे इनका रोमांस भी बढ़ने लगा था। हालांकि, बाद में रिश्ते में दरारें भी आने लगीं। झगड़े होने लगे, जिसकी वजह से रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया था। अभ अगर इनके किस वाले किस्से की बात की जाए तो दोनों ने शो में साथ में एक डांस परफॉर्मेंस भी दी थी, जिसमें वो एक-दूसरे के साथ रोमांटिक दिखे थे साथ ही इस परफॉर्मेंस के बीच एक-दूसरे को किस करते दिखे थे।
संभावना ने अविनाश तो राजा ने श्वेता तिवारी से की थी शादी
गौरलतब है कि भोजपुरी की आइमट गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस संभवना सेठ ने ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद साल 2016 में अविनाश द्विवेदी से शादी कर ली थी। अब वो पर्दे से दूर हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। वहीं, राजा चौधरी ने साल 1998 में श्वेता तिवारी से शादी कर ली थी। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया था। साल 2007 में वो अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि राजा चौधरी की भोजपुरी में अच्छी खासी पैठ थी।