भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस ऋतु सिंह (Ritu Singh) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में थीं। वो लगातार एक्टर गौरव झा के साथ रिलेशनशिप को लेकर हेडलाइन्स में रहती थीं। वो सोशल मीडिया पर भी गौरव के लिए प्यार जाहिर से पीछे नहीं रहती थीं। अक्सर पोस्ट्स शेयर करती रही हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वेडिंग के बाद उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

दरअसल, ऋतु सिंह और गौरव झा की शादी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। भोजपुरी की आइटम क्वीन ने कपल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने कपल को ढेर सारी विशेज दी है। इसके साथ ही एक और के एन पांडे नाम के यूजर ने कपल को शादी की बधाई दी। फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें कपल को दूल्हा और दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है। इसमें उनकी जोड़ी साथ में देखते ही बन रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज और वीडियोज में अगर ऋतु सिंह और गौरव झा के लुक की बात की जाए तो दोनों को मैचिंग कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने पिंक कलप का लहंगा कैरी किया था तो वहीं, गौरव को पिंक कलर की शेरवानी में देखा गया है। फोटोज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

अगर, ऋतु सिंह और गौरव झा की प्रेम कहानी की बात की जाए तो इसकी शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। इस किस्से की शुरुआत एक छत्तीसगढ़ी फिल्म से हुई थी, जिसमें दोनों को पहली बार कास्ट किया गया था। इसके पहले एक्ट्रेस उनके बारे में जानती तक नहीं थी और ना ही बात होती थी। छत्तीसगढ़ी फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने मिथिला टॉकीज की भोजपुरी फिल्म ‘लुटेरे’ साइन की थी। इसमें दोनों साथ दिखे थे और फिर वो आलोक कुमार की ‘जिगर’ में नजर आईं। इसमें निरहुआ की बहन के रोल में थीं और उनके हीरो गौरव झा ही थे। ये संयोग की बात रही है कि दोनों ने जिस भी फिल्म में काम किया उसमें वो एक-दूसरे के अपोजिट रहे। ऐसे में सेट पर ही उनकी दोस्ती हुई और बाद में काम करते हुए उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

ऋतु सिंह और गौरव झा का करियर

अब वहीं, ऋतु सिंह और गौरव झा के करियर की बात की जाए तो एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत साल 2013 में फिल्म ‘दिलदार सांवरिया’ से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान पवन सिंह की फिल्म ‘सपेरा’ से मिली थी। इसके बाद वो खेसारी लाल के साथ कई फिल्मों में नजर आईं। खेसारी के साथ उनका एक गाना ‘लगा के फेयर एंड लवली’ काफी पॉपुलर है। इस गाने के हिट होने के बाद एक्ट्रेस को लवली गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा। दोनों कलाकारों की हिट फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ रही, जिसे खूब पसंद किया गया।

इसके साथ ही गौरव झा ने साल 2014 में एक्टिंग में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘जान लेबू का हो’ थी। इसके बाद वो जिगर , लुटेरे,बॉर्डर, बाप रे बाप ,कहर समेत कई फिल्मों में नजर आए। इनमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।