भोजपुरी में युवा दिलों की धड़कनों पर राज करने वाले प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) कान्स में जाने वाले पहले भोजपुरी एक्टर हैं। उन्हें एक्शन स्टार और इंडस्ट्री का चॉकलेटी ब्वॉय भी कहा जाता है। ऐसे में कान्स में प्रदीप की फिल्म का प्रदर्शन किया गया था, जिसे वहां खूब सराहा गया था। ऐसे में अब उनकी इस मूवी को देशभर में रिलीज किया जा रहा है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) लीड रोल में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब इसकी रिलीज तय हो गई है। चलिए बताते हैं कब और कहां आप इसे देख सकते हैं।

दरअसल, प्रदीप पांडे चिंटू और अक्षरा सिंह (Pradeep Pandey Chintu And Akshara Singh) की भोजपुरी फिल्म की बात की जाए तो इसका टाइटल ‘अग्निसाक्षी’ है। इसे कान्स में प्रदर्शित किया गया था। इसकी लोगों ने काफी तारीफ की थी। फिल्म की रिलीज को लेकर बताया जा रहा है कि इसे 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। आपको बता दें कि कान्स में प्रदर्शित की जाने वाली ये पहली भोजपुरी फिल्म है। इसके निर्माता और निर्देशक राजकुमार आर पांडेय हैं।

राजकुमार आर पांडेय ने इस फिल्म को लेकर कहा, ‘अग्निसाक्षी एक प्रेम कहानी है, जिसमें सामाजिक मुद्दों का भी समावेश है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम है और इसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखेगी। हम देशभर के यही दर्शकों से अपील करेंगे कि वो सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म का आनंद लें और इसे सफल बनाएं। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। गानों की मधुर धुनें और सुंदर बोल ने संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्म को हमने बड़ी बारीकी से बनाया है, जिसमें रोमांस, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण है।’

इसके साथ ही भोजपुरी फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी लीड रोल में हैं। दोनों स्टार्स के साथ ही इसमें सपोर्टिंग कैरेक्टर में तनुश्री चटर्जी भी हैं। इसके अलावा, इस फिल्म के जरिए नया चेहरा राज सिंह राजपूत भी लॉन्च हो रहा है। फिल्म के अन्य कलाकारों में आकाश यादव, विपिन सिंह, ग्लोरी महानता, मनोज द्विवेदी, लाखन भारद्वाज पंडित, उदय श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, के के गोस्वामी, शकीला मजीद, मंटू लाल, संजय पांडे और सुमित सिंह जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

भोजपुरी फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। मेकर्स उम्मीद जता रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।