भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। वो लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय ही राजनीति के दिग्गजों को टक्कर देते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने बिहार के कराकाट से पर्चा दाखिल किया है और इन दिनों जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इसके साथ ही जानकारी दी है कि उन पर एक करोड़ का कर्ज भी है। चलिए बताते हैं वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनके पास क्या-क्या है।

पवन सिंह द्वारा फाइल किए नोमिनेशन के मुताबिक उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। भोजपुरी स्टार के पास 5 करोड़ 4 लाख 93 हजार 819 रुपए चल संपत्ति है और 10 करोड़ 31 लाख, 38 हजार, 840 रुपए अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 60 हजार रुपए कैश है। उनके पास 2 करोड़ 60 लाख 10 हजार 237 रुपए की संपत्ति भी है। इसमें सोना और चांदी की जूलरी 31 लाख 4 हजार रुपए है और 66 लाख, 39 हजार 428 रुपए का इंश्योरेंस भी करवाया है। इतना ही नहीं, भोजपुरी स्टार ने खुद पर 1 करोड़ रुपए का कर्ज भी होने का दावा किया है।

लखनऊ और मुंबई में हैं करोड़ों के घर

पवन सिंह के पास लखनऊ से लेकर मुंबई तक में घर हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक फ्लैट है। वहीं, मुंबई में उनके पास 4 फ्लैट हैं। पवन के इन घरों की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कितने पढ़े लिखे हैं पवन सिंह?

इसके साथ ही अगर पवन सिंह की पढ़ाई की बात की जाए तो अपनी आवाज और एक्टिंग से राज करने वाले एक्टर केवल 10वीं पढ़े हैं। चुनावी हलफनाफे के मुताबिक पवन ने बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से साल 2004 में 10वीं की परीक्षा पास की है।

पवन सिंह की लग्जरी कारें

आपको बता दें कि पवन सिंह लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास कई फेमस ब्रैंड की गाड़ियां भी हैं। इसमें 10 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, करीब 25 लाख की टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और करीब 95 लाख की रेंज रोवर शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक स्कूटी भी है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। पवन के पास एक करोड़ 39 लाख 75 हजार की कीमत की गाड़ियां हैं।