Bhojpuri Adda: सोशल मीडिया पर इन दिनों आम्रपाली दुबे के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ गाने की धूम है। इंस्टाग्राम की रील्स हों या यूट्यूब के शॉर्ट्स हर जगह इंफ्लुएंसर इस गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘फसल’ के इस गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा दी और अब भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का एक और गाना वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी गाने नगीनिया की। इस गाने में आम्रपाली दुबे ने लाल साड़ी पहनी है और लाल फूलों का गजरा लगाया है। मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां, आम्रपाली दुबे इस लुक में बेइंतहा खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना नगीनिया टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे देसी अंदाज में ननद संग ठुमके लगाती दिख रही हैं। लाल साड़ी में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को प्रिया मलिक ने आवाज दी है। गाना देखने में जितना खूबसूरत है सुनने में भी उतना ही मधुर है।
यहां देखिए नगीनिया सॉन्ग
आम्रपाली दुबे का ये गाना मशहूर पूरबी सम्राट महेंद्र मिसिर की एक रचना से प्रेरित है, जिसे आम्रपाली दुबे और प्रिया मलिक ने रीक्रिएट किया है। गाने को आकाश और रिक्की जायसवाल ने कोरियोग्राफ किया है वहीं इस गाने का डायरेक्शन अपूर्व बजाज ने किया है। नगीनिया गाने का म्यूजिक एलके लक्ष्मीकांत ने दिया है। वहीं पंकज नारायण ने गाने में कुछ एडिशनल लिरिक्स भी एड किये हैं।