भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनका नाम एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ काफी जुड़ा था। यहां तक कि इनके विवादों के दौरान शादी तक की बात कही गई थी। हालांकि, अब दोनों का विवाद खत्म हो गया है और वो फिर से अच्छे दोस्त हो गए हैं। इसी बीच खेसारी लाल से एक इंटरव्यू में उनकी वाइफ को लेकर सवाल किया गया कि अगर उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता तो क्या होता? इस पर ट्रेंडिंग स्टार ने बिल्कुल डेयरिंग जवाब दिया है।
दरअसल, खेसारी लाल यादवा हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पोडकास्ट में आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और जिंदगी को लेकर दिलचस्प बातें की साथ ही कई खुलासे भी किए है। इस दौरान एंकर शुभांकर मिश्रा ने उनसे सवाल किया कि अगर उनकी वाइफ का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता तो क्या होता? इस पर खेसारी का जवाब दाद देने वाला था। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी कलयुग की पत्नी है। द्वापर में नहीं है। जिस जगह पर मैं हूं अगर उस जगह पर मेरी वाइफ भी होती ना तो उसके भी अफेयर होते।’
खेसारी लाल यहीं नहीं रुकते हैं। वो आगे कहते हैं, ‘जितनी भी शादीशुदा महिला हैं, जो इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। क्या उनके अफेयर नहीं होते? उनके लफड़े नहीं होते हैं। क्योंकि होता ये है कि जब हम किसी के साथ रहते हैं 3-4-5 महीने तो जानवरों से लगाव हो जाता है।’ उनके इस बयान पर एंकर उनकी जमकर तारीफ करते हैं और ईमानदारी की दाद देते हैं।
काजल राघवानी संग रही अफेयर की चर्चा
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की पर्सनल लाइफ की चर्चा खूब रही है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसकी वजह से उनके अफेयर की चर्चा खूब रही है। हालांकि, दोनों एक्टर्स ने अपने रिश्ते को हमेशा ही दोस्ती का नाम दिया है। लेकिन, जब विवाद शुरू हुआ तो एक्टर ने काजल पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वहीं, काजल राघवानी ने उनसे शादी करने की बात कही थी। करीब दो साल बाद इनका विवाद अब खत्म हो चुका है और लखनऊ के इवेंट में दोनों स्टार्स को साथ देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस को खेसारी को किस करते हुए देखा गया था। इनकी जोड़ी की काफी चर्चा रही थी।