खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी की हिट जोड़ियों में से एक रही है। दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन इस कदर हिट रही है कि कोई गाना या फिर फिल्म आ जाए तो वो थिएटर में बवाल ही काट कर जाती थी। ये जोड़ी हिट की गारंटी मानी जाती रही है। ऐसे में विवादों के बाद जोड़ी टूटी तो कोई फिल्म नहीं आई। फिर जब एक बार फिर से साथ हुए तो लोगों को इनके प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। इन सबके बीच इस जोड़ी का एक गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसने इंटरनेट पर गर्दा ही उड़ा दिया है। इसे देखते ही देखते 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना वायरल हो रहा है।
दरअसल, खेसारी लाल और काजल राघवानी के गाने का बोल ‘डाल दे केवाड़ी में किल्ली’ है। इसे वर्ल्डवाइ़ रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसे 86 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा भी अन्य यूट्यूब चैनल्स से भी गाने को जारी किया गया है, जिसमें लाखों के व्यूज मिले हैं। ऐसे में देखा जाए तो ये 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है।
आपको बता दें कि गाने को 2019 में रिलीज किया गया था। खेसारी और काजल का ये गाना उनकी सुपरहिट फिल्म ‘दुल्हनिया गंगा पार के’ का है। इससे खेसारी की बेटी कृति ने एक्टिंग डेब्यू किया था और उन्हें इसके लिए बेस्ट डेब्यू चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिला था। फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था।
टॉप एक्टर्स में से एक हैं खेसारी
खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। फैंस उन्हें स्क्रीन्स पर देखते है पागलों के जैसे रिएक्शन देते हैं। उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। उनके एक्टिंग के साथ-साथ आवाज और डांस के भी लोग दीवाने हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गीत सिंगर के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी रहे हैं। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। गाने में करियर की शुरुआत के लिए लिट्टी चोखा बेचकर पैसे जुटाए थे। शुरुआत में एलबम गाए। फेमस होने के बाद फिल्मों में आए और यहां उन्हें बेशुमार प्यार मिला।