भोजपुरी में ऐसा बहुत कम ही देखने के लिए मिलता है कि कोई मार्मिक कहानी हो, जिससे दर्शक कनेक्ट हो सके। लेकिन, पिछले कुछ सालों से अगर आप भोजपुरी फिल्मों को देख रहे होंगे तो काफी कुछ बदलाव देखने के लिए मिला है। अश्लीलता से दूर अच्छे कॉन्टेंट पर काम कर रहे हैं। काफी कुछ हद तक बदलाव हो चुके हैं। इसी कड़ी में एक भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसकी कहानी आपको अंदर से झकझोर देती है। इसका टाइटल ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ (Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana) इसमें एक्ट्रेस ऋतु सिंह, देव सिंह और गौरव झा लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी भाई-बहन के प्यार पर आधारित है।
भोजपुरी फिल्म ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ के ट्रेलर को एंटर 10 के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। ये रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसे महज कुछ ही घंटों में एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसकी कहानी काफी भावुक कर देने वाली है। ट्रेलर के अनुसार देव सिंह, ऋतु सिंह के भाई बने हैं और गौरव झा ने एक्ट्रेस के लवर और पति का रोल प्ले किया है। इसका ट्रेलर दर्शकों के दिलों को छू रहा है। 4 मिनट 26 सेकेण्ड के ट्रेलर झकझोर देने वाला है। इसका क्लाइमेक्स कमाल का है। देव सिंह पैर से विकलांग होते हैं। ऋतु उनकी बहन होती हैं, जिसकी शादी के लिए वो अपनी जमीन, घर-बार सबकुछ बेच देते हैं। इसमें देख सकते हैं कि कैसे एक भाई और बहन का अटूट स्नेह और बंधन हर मुश्किल परिस्थिति में भी मजबूत रहता है। ऋतु और देव दोनों ने ही अपने किरदारों में जान फूंक दी है।
फिल्म ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब और प्रतीक सिंह हैं। जबकि, निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह का कहना है कि ये फिल्म भाई-बहन के रिश्ते की गहराई के बारे में बताती है। उनके बीच के प्यार और स्नेह को दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
बहरहाल, अगर भोजपुरी फिल्म ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ के स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें गौरव झा, ऋतु सिंह और देव सिंह के अलावा संजय पांडेय, जे नीलम, स्वीटी सिंह राजपूत, रोहित सिंह मटरू, रिंकू भारती, नीतू पांडेय, बालेश्वर सिंह, चंदन सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अभय सिंह और नंद कुवंर त्रिपाठी अहम रोल में हैं। इस फिल्म के लेखक एस.के.चौहान हैं और संगीतकार आज़ाद सिंह, विशाल सिंह हैं, जबकि गीतकार आजाद सिंह हैं।
गौरव झा से ऋतु सिंह ने की शादी
आपको बता दें कि गौरव झा और ऋतु सिंह की रील लाइफ वाली जोड़ी रियल में शादी कर चुकी है। दोनों ने हाल ही में परिवार की सहमति के साथ साथ फेरे लिए। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर शादी का खुलासा किया था। उनकी शादी में भोजपुरी की आइटम क्वीन सीमा सिंह भी पहुंची थीं।