भोजपुरी में पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) फिल्म ‘बड़की बहू और छोटकी बहू’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों के बाद यूट्यूब पर भी गर्दा उड़ा दिया। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लीड रोल प्ले किया है। इसमें दोनों की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया है। इसी बीच अब काजल अपनी एक और पारिवारिक फिल्म ‘ननद भौजाई’ (Nanad Bhaujai) को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें काजल एक्टर जय यादव के साथ अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है।

भोजपुरी फिल्म ‘ननद भौजाई’ के ट्रेलर की बात की जाए तो इसमें एक्ट्रेस ससुराल में जय यादव की पत्नी बनकर जाती हैं फिर वहां शुरू के कुछ दिन अच्छे बीतते हैं इसके बाद मिस अंडरस्टेंडिंग की वजह से ननद तंग करने लगती हैं। वो उनकी जान को अटक जाती हैं। इस दौरान काजल को काफी उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिलते हैं। फिर, एक्ट्रेस तलवार उठा लेती हैं और वो ननद को सबक सिखाने का फैसला कर लेती हैं। इसके ससुराल में शुरू होता है काजल का आतंक। लेकिन, ट्रेलर में देखने के लिए मिलता है कि ननद फिर भी नहीं मानती हैं और वो उनके खिलाफ षडयंत्र रचती हैं। इसके बाद का नजारा देखने लायक ही होता है, जो कि फिल्म में देखने के लिए मिलता है।

जय यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ‘ननद भौजाई’ एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो 3 बहन और भौजाई के रिश्तों, संघर्षों और भावनाओं की गहराइयों को छूती है। इसमें काजल का अभिनय काफी मंझा हुआ है। इसकी कहानी ननद और भौजाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें परिवार के महत्व और आपसी समझ का संदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

‘ननज भौजाई’ की स्टारकास्ट

आपको बता दें कि एसआरवी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म ‘ननद भौजाई’ में काजल राघवानी, जय यादव, रंभा साहनी, निशा सिंह, प्रेम दुबे, रीना रानी, रितु चौहान, अशोक गुप्ता अहम रोल में हैं। कहानी को अरविंद तिवारी ने लिखी है और पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी का है। संगीतकार ओम झा और गीतकार अरबिंद तिवारी हैं। निर्माता महेश उपाध्याय हैं।