भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद भोजपुरी में एंट्री की थी। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से करियर की शुरुआत की थी। 10 साल के करियर में अभिनेत्री ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और इसमें सबसे ज्यादा फिल्में उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ रही हैं। भोजपुरी में अक्सर एक्ट्रेसेस को फिटनेस के लिए ट्रोल्स किया जाता रहा है। इसका सामना आम्रपाली दुबे भी कर चुकी हैं। ऐसे में अब ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने रिएक्शन दिया है।
दरअसल, आम्रपाली दुबे ने हाल ही में बहन आंचल दुबे के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें की। बचपन के किस्से कहानी से स्ट्रगल तक काफी कुछ शेयर किया था। यहां तक कि निरहुआ के साथ शादी की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी थी। इसी बीच उनसे ट्रोल्स को लेकर भी सवाल किया गया था, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया था।
आम्रपाली दुबे ने इस पॉडकास्ट में कहा था कि अगर वो कभी भी अपना वेट लूज करेंगी तो सिर्फ अपनी मर्जी से करेंगी, किसी के कहने से नहीं। उन्होंने आगे कहा था कि अगर वो किसी के एक्ट्रेस के पैरामीटर में फिट नहीं बैठती हैं तो उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस ने ये भी जवाब दिया था कि अगर उनके हिसाब से वो फिट नहीं हैं, फिर जो फिट है उसे कास्ट कर लें। उनको कोई आपत्ति नहीं। इतना ही नहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ये भी कहा कि वो तो ऐसी ही हैं। बस अपने काम पर फोकस करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो अपनी बॉडी में बदलाव करती हैं तो वो सिर्फ इसलिए करेंगी क्योंकि वो खुद चाहती हैं। अगर किसी ने प्रेशर डाला तो वो ये नहीं करने वाली हैं।
‘मैं अपने बाप की नहीं सुनती’
आम्रपाली दुबे ने ट्रोल्स पर बात करते हुए अंत में कहा कि उनका मानना है कि इस बिजनेस में रहना है तो ऐसा ही देखना पड़ेगा। एक्ट्रेस कहती हैं कि वो अपने बाप की भी नहीं सुनती हैं तो बाकी फिर किसी और की क्यों सुनेंगी।
आम्रपाली दुबे का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर आम्रपाली दुबे के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों फिल्म ‘रोज़ा’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वो एक मुस्लिम लड़की का किरदार प्ले कर रही हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ में नजर आई थीं। इसका 21 सितंबर को टीवी पर वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसमें उनके साथ एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आए थे।