भोजपुरी सिनेमा स्टार एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने अभिनय और गायिकी के अलावा स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें इंडस्ट्री की स्टाइलिस्ट और सिजलिंग एक्ट्रेस कहा जाता है। साथ ही ‘बिग बॉस ओटीटी’ में जाने के बाद अक्षरा सिंह को बिहार की शेरनी के नाम से भी फैंस बुलाते हैं। उन्होंने भोजपुरी में आने से पहले टीवी में भी काम किया है। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग उत्तर प्रदेश और बिहार ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी अच्छी है। उनके गानों और फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनका कोई भी गाना या फिल्म आती है तो वो छा जाती है। इसी बीच अब भोजपुरी एक्ट्रेस ने ‘पटना की परी’ बन गर्दा उड़ा दिया है।

दरअसल, ‘पटना की परी’ अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो है। ये एक आइटम सॉन्ग है, जिसमें एक्ट्रेस नया अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को एक बार फिर से इम्प्रेस कर दिया है। उनकी अदाकारी और गायकी बहुत ही शानदार है, जिस वजह से लोग इस गाने को बार-बार सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं। गाने की शानदार बीट्स, आकर्षक लिरिक्स और अक्षरा के डांस मूव्स के साथ अदाएं कायल कर देने वाली है। इसे हर कोई देखकर दीवाना हो जाएगा।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘पटना की परी’ को दो दिन पहले ही रिलीज किया गया है, जिसे डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आज जहां वीडियोज पर कम व्यूज आ रहे हैं वहीं, अक्षरा के इस गाने ने रिकॉर्ड्स ही बना दिए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए अक्षरा के म्यूजिक वीडियो ने कमाल कर दिया है। इसे भोजपुरी एक्ट्रेस ने ही अपनी बेहतरीन अदायगी के साथ गायिकी से भी सजाया है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ संजय कादयान की जोड़ी मस्त नज़र आ रही है। इसके गीतकार और संगीतकार छोटू रावत हैं और कोरियोग्राफर अमित हैं।

गदगद हुए लोग, दिए ऐसे रिएक्शन

इसके साथ ही अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो देख लोग गदगद हो गए हैं और जमकर रिएक्शन दिए हैं। अगर लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘जिया हो करेजा।’ दूसरे ने लिखा, ‘पटना की परी नहीं पूरा भोजपुरी की परी हैं अक्षरा सिंह।’ तीसरे ने लिखा, ‘माइंडब्लोइंग सॉन्ग।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘बवाल गाना है।’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।