Pawan Singh And Nirahua Hit Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में रही हैं। इसमें जब भी हिट फिल्मों और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात आती है तो सबसे पहले जिक्र मनोज तिवारी की मूवी ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ का आता है। इसका निर्माण 30 लाख रुपए में किया गया जबकि फिल्म का टोटल कलेक्शन 9 करोड़ के पार हुआ था। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी की एक और फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। पवन सिंह और निरहुआ की जोड़ी बॉलीवुड तक को पछाड़ चुकी है। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

दरअसल, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ में देखा गया था। इसमें दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के आमने-सामने थे। उन्हें देखने के लिए लोग बेकाबू हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि इसका निर्माण 78 लाख रुपए में किया गया था जबकि बताया जाता है कि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से करीब 28 गुना कलेक्शन किया था, जो कि ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से भी ज्यादा है।

‘प्रतिज्ञा’ ने की ताबड़तोड़ कमाई

78 लाख रुपए में बनीं भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 22 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिलीज के बाद इसकी हर जगह चर्चा होने लगी थी। कमाई के मामले में फिल्म ने उन दिनों बॉलीवुड तक को धोबी पछाड़ दे दिया था। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। बताया जाता है कि ये भोजपुरी में रिलीज होने वाली तीसरी हिट फिल्म थी। इसे 2008 में रिलीज किया गया था। इसका सीक्वल भी आ चुका है, जिसका टाइटल ‘प्रतिज्ञा 2’ था।

पाखी के बाद निरहुआ ने आम्रपाली संग जमाई जोड़ी

फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ में पवन सिंह और निरहुआ के अलावा पाखी हेगड़े और मोनालिसा भी अहम भूमिका में थीं। पाखी के साथ निरहुआ की जोड़ी हिट रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। फिर सालों तक साथ काम करने के बाद निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ी जमाई और आज तक उनके साथ काम करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता रहा है।