भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) इन दिनों इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। उनकी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी एक के बाद एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम कर रही है। फिल्मों और वीडियोज के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके और खेसारी के अफेयर के चर्चे खूब रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने क्रश के बारे में खुलासा किया है वो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके। चलिए बताते हैं भोजपुरी हीरोइन के क्रश के बारे में…

दरअसल, यामिनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर भोजपुरी के स्टार एक्टर सुशील सिंह के साथ तस्वीर शेयर की है और उन्हें अपना फोरएवर क्रश बताया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। एक्ट्रेस ने उन्हें ही अपना क्रश बताया है। ये वही सुशील सिंह हैं, जो इंडस्ट्री में विधायक जी के नाम से काफी पॉपुलर रहे हैं। उन्होंने दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ में विधायक जी का रोल प्ले किया था, जिससे वो काफी फेमस हुए थे। इसमें वो एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के भाई के रोल में थे। फिल्म हिट रही थी और इसके सभी किरदार खूब फेमस हुए थे।

यामिनी सिंह-सुशील सिंह।

खैर, यामिनी सिंह को पोस्ट पर वापस लौटते हैं। उन्होंने सुशील सिंह के साथ तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘लोगों के होते होंगे कॉलेज क्रश, स्कूल क्रश, चाइल्डहुड क्रश और पता नहीं क्या क्या। पर मेरे तो सुशील सिंह सर फॉरएवर क्रश हैं।’ उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर यामिनी सिंह के जीजा और भोजपुरी के फेमस विलेन देव सिंह ने लिखा, ‘फायर हैं सुशील सर।’ वहीं, सुशील ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट किया, ‘ऑ…ब्लश…ब्लश।’ इसी तरह से इस पर फैंस के भी खूब रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं।

कभी होने वाली थी शादी, फिर टूटा रिश्ता

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब यामिनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी वो काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बार खुद बॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर कर प्यार का इजहार किया था। उनके बॉयफ्रेंड का नाम शिवशांत सिंह राजपूत था। उनके साथ फोटो शेयर कर उन्होंने पब्लिकली अपने प्यार का इजहार किया था। यहां तक कि वो उनसे शादी करने वाली थीं। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।

यामिनी सिंह और शिवशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप की वजह को लेकर बताया जाता है कि शादी से पहले ही उनका रिश्ता दूरियों की वजह से हुआ। वो अपने रिश्ते को टाइम नहीं दे पा रही थीं, जिसके चलते कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। इसी वजह से दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था।