Bhojpuri Latest Video: टिकटॉक स्टार से एक्ट्रेस बनीं शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने टिकटॉक पर रील्स बनाने से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्हें भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में काम करने का मौका मिला और आज वो पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई हैं। शिल्पी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर चर्चा में आ ही जाती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो से बवाल ही मचा दिया है। देखिए…
शिल्पी राघवानी ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। अब सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस ने हिंदी सॉन्ग ‘शरारा’ पर अपनी कमाल की अदाएं दिखाई है। इसमें उनका सिजलिंग अदाओं से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। उनका लेटेस्ट डांस वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पी के इस वीडियो ने यूजर्स को दीवाना बना दिया है। वो कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं।
शिल्पी के वीडियो पर लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स
शिल्पी के वीडियो पर अगर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘हाय गरमी’। दूसरे ने लिखा, ‘आग लगा दो।’ तीसरे ने लिखा, ‘मैं तो जलकर मर ही जाऊंगा।’ चौथे ने लिखा, ‘बम का गोला है।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘वाव… क्या जलवा है… पूरा शमिता शेट्टी… तुम्हार कमरिया के जवाब नहीं…माइंडब्लोइंग।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा कइयों ने उनके वीडियो को फायर बताया है। उन्होंने फायर वाला स्टीकर शेयर किया है।
आपको बता दें कि शिल्पी राघवानी ने ‘शरारा’ गाने पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं और ये इस गाने को शमिता शेट्टी पर फिल्माया गया था। इसे फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ में फिल्माया गया था। इसे आशा भोंसले ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया था। इसमें शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी के डांस मूव्स को लोगों ने काफी पसंद किया था।
कौन हैं शिल्पी राघवानी?
वहीं, अगर शिल्पी राघवानी की बात की जाए तो वो एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अंकुश राजा जैसे सितारों के साथ काम किया है। वो ना केवल म्युजिक वीडियोज बल्कि फिल्मों में भी काम करती हैं। एक्ट्रेस को गोपालगंज की क्वीन भी कहा जाता है। वो बिहार के गोपालगंज की रहने वाली हैं और बचपन से ही हीरोइन बनने का सपना देखती थीं। इसके उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस रील्स वीडियो बनाती थीं और यहीं से उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।