Bhojpuri Actress Nidhi Jha Flaunts Baby Bump: भोजपुरी के जाने-माने सितारे यश कुमार (yash kumar) की शादी को दो साल का वक्त होने वाला है। ऐसे में अब शादी के डेढ़ साल बाद ही उन्होंने दूसरी वाइफ निधि झा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है। इस साझा करने के साथ ही एक्टर ने फैंस को खुशखबरी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
दरअसल, निधि झा की प्रेग्नेंसी की खबर निधि ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं और यश के साथ पोज दे रही हैं। वो भोजपुरी स्टार की बाहों में खोई नजर आ रही हैं। इसमें दोनों का लुक और बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। कपल की फोटो बेबी शावर की लग रही है। इसे शेयर करने के साथ ही निधि ने लिखा, ‘हम अपनी लव स्टोरी में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं। बेबी जल्द आने वाला है।’ भोजुपरी एक्ट्रेस की ओर से ये खुशखबर महाशिवरात्रि के मौके दी गई है। इस खबर के सामने आने के बाद भोजपुरी सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
आपको बता दें कि निधि झा और यश कुमार की शादी को डेढ़ साल का वक्त हो चुका है। कपल ने 2 मई, 2022 में मुंबई में शादी की थी। जहां निधि झा का ये पहला बच्चा होगा वहीं, यश दूसरी बार पिता बनेंगे। निधि संग एक्टर की दूसरी शादी है।
अंजना सिंह से की थी यश ने पहली शादी
गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार यश कुमार ने निधि झा से पहले एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी अदिति सिंह हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेटी का साथ देखा जाता रहा है। भले ही अंजना और यश एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। मगर एक्टर आज भी अपनी पहली पत्नी की बेटी पर प्यार लुटाते हैं।
बहरहाल, अगर इसके अलावा यश कुमार के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के साथ फिल्म ‘एक रात की शादी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके सेट से एक्टर की वेडिंग फोटोज भी सामने आई थी। इसके साथ ही वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर रहे हैं।