भोजपुरी सिनेमा जगत के फिटनेस आइकन कहे जाने वाले एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) और एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) कैमिस्ट्री किसी से छुपी नहीं है। दोनों इंडस्ट्री के फेवरेट कपल हैं। साल 2017 में दोनों ने बिग बॉस के घर में शादी की थी। वो साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में अब एक्टर की लेटेस्ट फोटोज सामने आई है, जिसमें उन्हें अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। उनकी रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही है। इसमें उनके बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। उनकी ये फोटो ‘चिंगारी’ का काम कर रही है। चलिए वो बताते हैं कैसे?
विक्रांत सिंह राजपूत पत्नी मोनालिसा से खूब प्यार करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं हैं। सोशल मीडिया पर दोनों खूब एक्टिव रहते हैं और साथ फोटोज वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिसमें उनकी शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है। उनकी बॉन्डिंग ही प्यार का सबूत है। ऐसे में अब रही बात को-एक्ट्रेस के साथ विक्रांत के रोमांटिक होने की बात तो ये मामला रील का है ना कि रियल का। जी हां, वो भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी के साथ फिल्म ‘चिंगारी’ में नजर आने वाले हैं और ‘चिंगारी’ जैसा ही मूवी में रोमांस भी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसी फिल्म से उनकी शूटिंग के दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे की बाहों में देखा जा सकता है। इस जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में चल रही ‘चिंगारी’ की शूटिंग
आपको बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा अवस्थी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में चल रही है। इस मूवी के जरिए दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं और इनकी कैमिस्ट्री पहले ही फैंस को लुभा रही है। विक्रांत अब तक भोजपुरी के साथ हिंदी, टीवी के कई चर्चित धारावाहिक के साथ वेब सीरीज भी कर चुके हैं। वहीं, आकांक्षा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म से की थी और उसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों एक दूसरे के साथ पहली बार फिल्म भले कर रहे हैं, लेकिन दोनों की कैमिस्ट्री के चर्चे अभी से ही शुरू हो गए हैं।
ये स्टार्स होंगे लीड रोल में
भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ का निर्माण अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। इसमें आकांक्षा और विक्रांत के अलावा कुणाल सिंह, रानी चटर्जी, संजय पांडेय, माया यादव, विनीत विशाल, देव सिंह, आयाज़ खान, जशवीन्द्र गार्ड्नर, कृष्णा यादव और रवि तिवारी जैसे कलाकार भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसके निर्माता विवेक कुमार हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। म्यूजिक मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा ने दिया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।