Akshara Singh News: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अक्षरा(Akshara Singh) का नाम विवादों में भी कई बार आया है। कुछ ही दिनों पहले पुलिस ने पटना में अक्षरा सिंह(Akshara Singh) के घर के बाहर फरारी के पोस्टर पुलिस ने लगाए थे। अब हाल ही में मुन्ना शुक्ला(Munna Shukla) की पार्टी से जुड़े मामले में सोमवार यानी 21 नवंबर को वैशाली के लालगंज थाने की पुलिस उन्हें ढूंढने मुंबई गई थी। लेकिन वह वहां पुलिस को वह नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने खुद ही हाजीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सब जज तीन सह एसीजेएम द्वितीय सुनील कुमार त्रिपाठी के न्यायालय में अक्षरा ने सरेंडर किया था। कोर्ट ने सुनवाई के उपरांत अक्षरा सिंह को नियमित जमानत दे दी। जमानत मिलने बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट का धन्यबाद करते हुए कहा कि कि उन्होंने हमेशा से कानून का पालन किया है। 

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 23 अप्रैल 2021 को लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक्ट्रेस के कार्यक्रम के दौरान दो राउंड फायरिंग भी गयी थी। डांस पार्टी में खुद मुन्ना शुक्ला माइक में फायरिंग की बात कहते दिखे थे। पुलिस ने इस मामले में बाहुबली मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला और बॉडीगॉर्ड के साथ फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की थी।

पुलिस ने एक्ट्रेस के घर के बाहर नोटिस किया था चस्पा

वहीं इस मामले के बाद से पुलिस अक्षरा सिंह को फरार बता रही थी। सितंबर में कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरंट जारी किया था। इसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ इस्तेहार भी जारी किया था। इसके बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर 10 नवंबर को उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर लालगंज थाना की पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था। बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआर साल 2010 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ है, जिसमें वह रवि किशन के साथ नजर आई थीं।