भोजपुरी सिनेमा से दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में शव मिला है। बताया जा रहा है कि बीती रात 25 मार्च आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं। आज सुबह डायरेक्टर विकास ने मेकअप मैन राहुल को फ़ोन करके शूटिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा। विकास ने दरवाजा खटखटाया लेकिन खुला नहीं। जिसके बाद एक्ट्रेस को कई बार फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर होटल वालों ने कमरे की मास्टर की से दरवाजा खोला आकांक्षा दुबे पंखे से लटकी हुई पाई गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें एक्ट्रेस मूलरूप से भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती थीं। एक्ट्रेस भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपना हाथ अजमा रही थीं। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

होटल में मिला शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। मौत के कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने होटल में जाने के बाद ऐसा कदम उठाया? ये तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि इस मामले में अभी तक अधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में अभी बाकी जानकारी आने का इंतजार है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आकांक्षा दुबे के घर वालों को भी इसकी सूचना दी गई है।

एक्ट्रेस ने टिक-टॉक से की थी करियर की शुरुआत

बता दें कि आकांक्षा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘मेरी जंग मेरा फैसला’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘साजन’ जैसी फिल्में कीं, जो हिट रही थीं।

रिलीज हुआ एक्ट्रेस का आखिरी गाना

एक्ट्रेस के निधन के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस

बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कई रील्स शेयर करती थीं। एक्ट्रेस समर के साथ रिलेशनशिप में थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी। वहीं एक्ट्रेस के निधन के बाद अभिनेत्री के निधन के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने अकांक्षा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।