भोजपुरी स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। सफल एक्टर बनने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। उन्हें भोजपुरी का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। एक सफल एक्टर बनना उनके लिए आसान नहीं था। संघर्ष के दिनों में वो कभी एक कमरे रहकर गुजारा करते थे और आज 12 बेडरूम वाले तमाम सुविधाओं से लेस लग्जरी घर में रहते हैं। चलिए बताते हैं उनके इस घर के बारे में…

रवि किशन ना केवल भोजपुरी में बल्कि हिंदी से लेकर साउथ तक में एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुके हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई धांसू फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन आज हम आपको उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि आलीशान घर के बारे में बता रहे हैं और उसकी झलकियां दिखा रहे हैं। कभी एक कमरे में रहने वाले भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद के पास आज 12 बेडरूम वाला फ्लैट है। वो मुंबई के गोरेगांव की एक लग्जरी सोसाइटी में 14वें फ्लोर पर फैमिली के साथ रहते हैं।

Ravi Kishan House
Ravi Kishan House

रवि किशन इस घर में 3 बेटी, 1 बेटा और पत्नी के साथ इसी घर में रहते हैं। उन्होंने अपने घर को खूबसूरत येलो कलर की लाइटिंग से सजाया हुआ है। इसके साथ-साथ इसमें महंगे फर्नीचर भी हैं। एक्टर का घर तमाम सुविधाओं से लेस है। ये एक डुप्लेक्स फ्लैट है। इसमें 12 बेडरूम, टैरेस और एक बड़ा जिम भी है। आपको बता दें कि एक्टर नेचर से बहुत प्यार है। उन्होंने अपने घर की छत पर खूब पौधे लगाए हैं।

Ravi Kishan House: भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) आज एक सफल एक्टर के तौर पर गिने जाते हैं। उनकी लाइफ काफी संघर्षों से भरी रही है। उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। कभी एक कमरे में रहकर वो गुजारा करते थे।
Ravi Kishan House

कभी बेटी को घर लाने के नहीं थे पैसे

फिल्मों में आने से पहले रवि किशन की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके पास बेटी को जन्म के बाद अस्पताल से घर लाने तक पैसे नहीं थे। दरअसल, एक्टर बताते हैं कि जब वो फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे तो उन्हें मूवी में काम करवा लिया जाता था, लेकिन पैसे नहीं दिए जाते थे और कभी मिलते तो उससे खर्चे ही पूरे नहीं हो पाते थे। इसी बीच पहली बेटी रीवा किशन का जन्म हुआ तो अस्पताल की फीस देकर बेटी को घर लाने तक के पैसे नहीं थे। रीवा के जन्म के बाद एक्टर किस्मत बदली है। उन्हें फिल्मों में काम मिला और सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ से उन्होंने पहचान बनाई।