Dinesh Lal Nirahua, Bhojpuri Actor Pradeep Pandey Chintu: रवि किशन, मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव के बाद अब भोजपुरी सिनेमा में प्रदीप पांडेय चिंटू तेजी से नए कलाकार के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। दर्शक प्रदीप पांडेय चिंटू को भोजपुरी फिल्मों में देखना खूब पसंद कर रहे हैं।
प्रदीप पांडेय चिंटू ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर निरहुआ की फिल्म के साथ की थी। कहा जा रहा है कि प्रदीप पांडेय चिंटू भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव को अच्छी टक्कर दे रहे हैं। चिंटू ने भोजपुरी पर्दे पर बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। यह फिल्म दिनेश लाल यादव की ही थी। साल 2009 में फिल्म दीवाना आई थी। उसमें चिंटू भी दिखाई दिए थे। फिर साल 2010 के एंड में ‘देवरा बड़ा सतावेला’ में चिंटू मेन लीड में नजर आए। इस फिल्म में उन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
फिल्म में चिंटू के साथ पवन सिंह औऱ रवि किशन भी दिखाई दिए थे। हालांकि दो बड़े नाम इस फिल्म के साथ जुड़े थे। ऐसे में चिंटू को वो क्रेडिट नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। 24 साल के चिंटू बेहद शानदार डांस करते हैं, उनका जन्म मुंबई में हुआ था। चिंटू के पिता राजकुमार आर पांडे भी फिल्म डायरेक्टर हैं। अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से वह लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
जिस तरह से चिंटू का नाम भोजपुरी सिनेमा में प्रकाश में आया है उससे लगता है कि आने वाले दिन उनके लिए और भी बेहतरीन होने वाले हैं। क्योंकि अभी तक भोजपुरी इंडस्ट्री में सिंगर और एक्टर के कॉम्बिनेशन वाली शख्सियत ही भोजपुरी सुपरस्टार बन पाई है। हालांकि इनमें रवि किशन एक ऐसे कलाकार हैं जो सिर्फ एक्टिंग करते हैं। उनके बाद अब भोजपुरी सिनेमा में चिंटू ने भी प्रवेश लिया है। बता दें, दिनेश लाल यादव ने निरहुआ रिक्शावाला फिल्म से डेब्यू किया था। बाद में अपने नाम के साथ ही इसको जोड़ लिया और वह इसी नाम से जाने जाने लगे। निरहुआ बेहद शानदार गायक भी हैं। उनके लोकगीत के फैंस दीवाने हैं।