Bhabiji Ghar Par Hai: शो भाभी जी घर पर हैं में आसिफ शेख, रोहिताश गौर और शुभांगी अत्रे दर्शकों का लंबे समय से मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं इस टीम को बिग बॉस फेम एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने भी जॉइन किया। जिसके बाद शो में चार चांद लग गए। गोरी मेम के किरदार में नेहा पेंडसे खूब जम रही हैं। वहीं दर्शकों को भी इस रोल में एक्ट्रेस खूब भा रही हैं। इस शो को साल 2015 से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
ऐसे में भाभीजी के कलाकार शो में दिल लगा कर काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि शो से जुड़े कलाकार एक एपिसोड में काम करने का कितना पैसा लेते हैं। सबसे पहले शो में अकसर रिक्शा खींचते और शरमाते हुए नजर आते पेलू चौरसिया की बात करते हैं। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक पेलू चौरसिया का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय पाटिल इस शो में एक एपिसोड से 15 हजार रुपए की कमाई करते हैं।
भाभी जी घर पर हैं के एक्टर सानंद वर्मा सक्सेना का किरदार निभाते हैं औऱ दर्शकों को खूब हंसाते हैं। इस शो में उनका काम इतना पसंद किया गया कि एक्टर को Sacred Games और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे में भी कास्ट किया गया। भाभीजी शो में सक्सेना का ‘आई लाइक इट’ डायलॉग उनके फैंस के बीच खूब पॉपुलर है।
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को एक एपिसोड के 15 हजार रुपए मिलते हैं। वैभव माथुर शो में टीका राम के किरदार में नजर आते हैं। इस शो में काम करने के लिए उन्हें 20 हजार रुपए पर एपिसोड मिलते हैं।
टीवी एक्टर राकेश बेदी कई सारे हिट कॉमेडी टेलीविजन शोज में नजर आ चुके हैं। भाभी जी शो में राकेश बेदी अंगूरी के शराबी पिता का किरदार निभाते हैं-भूरे लाल। इस किरदार में उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। सीनियर एक्टर राकेश बेदी इस शो में काम करने के पर डे के हिसाब से 25 हजार रुपए लेते हैं।
शुभंगी अत्रे शो में अहम किरदार निभाती हैं। अंगूरी भाभी के किरदार में अत्रे को बहुत पसंद किया जाता है। पर डे के हिसाब से शुभांगी 40 हजार रुपए लेती हैं। शो में पुलिसवाले की भूमिका निभाने वाले त्रिपाठी भी भाभीजी शो में अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। पर डे के हिसाब से वह भी 35 हजार रुपए कमाते हैं।
इसके अलावा शो की स्टार ‘गोरी मेम’ नेहा पेंडसे को भाभी जी में काम करने के लिए पर डे के हिसाब से 55 हजार रुपए मिलते हैं। वहीं शो के लीड एक्टर रोहिताश गौर जो कि मनमोहन तिवारी की भूमिका में नजर आते हैं वह पर डे के हिसाब से 60 हजार रुपए कमाते हैं। तो वहीं विभूति नारायण मिश्रा यानी आसिफ शेख इस शो से 70 हजार रुपए पर डे कमाते हैं।