टीवी इंडस्ट्री से बीते दिन ही दुखद खबर सामने आई। पॉपुलर सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया। 23 मार्च, 2025 को उन्होंने सिकंदराबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से लीवर कैंसर की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे थे। उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था लेकिन, कॉम्प्लीकेशन्स के कारण उनका निधन हो गया। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने मनोज के निधन पर रिएक्शन देते हुए अस्पताल और डॉक्टर्स को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम राइटर मनोज संतोषी 49 साल के थे। ऐसे में उनके निधन के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इंडिया टुडे से बात की और उनकी मौत की पुष्टि करते हुए डॉक्टर्स और अस्पताल पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और अस्पताल के सहयोग की कमी और लापरवाही के कारण मनोज को बचाया नहीं जा सका। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो समय आने पर इस मामले की पूरी जानकारी शेयर करेंगी।

शिल्पा शिंदे ने खोली पोल

शिल्पा शिंदे ने जूम से बात करते हुए अस्पताल की पोल खोली और कहा कि मनोज की जान अस्पताल की लापरवाही से गई। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर्स चाहते तो वो बच सकते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती थीं कि मनोज जल्दी से ठीक हो जाएं। क्योंकि उन्होंने उनका काफी साथ दिया। शिल्पा बताती हैं कि मनोज काफी जिद्दी थे। वो हमेशा थोड़ा सा अकेले रहे। थोड़ा सुनते भी कम थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उनकी काफी मदद की आयुर्वेद तक का सहारा लिया। इसमें कई चीजें सक्सेसफुल भी रहीं। शिल्पा आगे डॉक्टर्स का दोष देते हुए कहती हैं कि जैसे ही डॉक्टर्स को पता चला की फैमिली वाले नहीं हैं तो लापरवाही की।

शिल्पा यहीं नहीं रुकती हैं। वो बताती हैं कि दो दिनों के लिए मुंबई आई थीं तो वो लापरवाही देखी थी कि साथ में कोई नहीं है। एक्ट्रेस ने बहुत ही कम शब्दों में इसे घटिया बिजनेस बताया। उन्होंने कहा कि ये पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा बिजनेस है। मेरे हुए इंसान को डायलिसिस कर रहे। उन्होंने गुस्सा निकालते हुए कहा कि कोई इतना बेवकूफ नहीं है कि उसे समझ नहीं आएगा कि क्या हो रहा है। शिल्पा ने ये भी बताया कि जिन डॉक्टर्स को बुलाना पड़ता था तो नहीं आते थे वो उस दिन सुबह 6 बजे आते हैं और कहते हैं कि मनोज संतोषी कोमा में चले गए और उनको आईसीयू में शिफ्ट करना होगा। एक्ट्रेस ने डॉक्टर से पूछा था कि उनको कैसे पता कि ये सुबह 6 बजे होने वाला है। क्योंकि डॉक्टर्स उस समय वहां थे। शिल्पा बताती हैं कि उन्होंने उनसे पूछा कि क्या उनको मनोज की किडनी चाहिए? क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके परिवार का कोई नहीं है। वो उन्हें दिखाने के लिए डायलिसिस कर रहे थे। जबकि वो उस समय जिंदा नहीं थे। इसे उन्होंने लापरवाही और चोरी का मामला बताया। एक्ट्रेस ने खुद को इसका सबूत भी बताया। अंत में एक्ट्रेस कहती हैं कि वो ऐसा इसलिए बोल रही हैं क्योंकि ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है। ये उन लोगों की बदकिस्मती थी कि वो वहां पर थीं।

क्या बोलीं सौम्या टंडन

इसके साथ ही, मनोज संतोषी के निधन पर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी रिएक्शन दिया। अभिनेत्री ने जूम से बातचीत में कहा कि ये दर्दनाक है कि मनोज अब नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इसके बारे में सोचना असहनीय है। वो इस पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि वो अब उन्हें कभी नहीं देख पाएंगे और ना ही उनकी कभी आवाज सुन पाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि ये दिल को तोड़ देने वाला है। शो को छोड़ने के बाद भी सौम्या उनके साथ संपर्क में थीं। उन्होंने राइटर से आखिरी मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके इलाज के दौरान हैदराबाद जाने से पहले, वो उनके घर गई थीं। सौम्या और मनोज ने फैसला किया था कि जब वो ठीक हो जाएंगे तो एक साथ महफिल करेंगे, जो वो अक्सर घर पर करते थे। क्योंकि एक्ट्रेस को गजल और लोक संगीत का काफी शौक था।

मनोज संतोषी ने लिखे थे ये सीरियल्स

बहरहाल, अगर मनोज संतोषी की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने ना केवल ‘भाबी जी घर पर हैं’ लिखा था बल्कि उन्हें ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘जीजा जी छत पर’, ‘मैडम मे आई कम इन’ और ‘एफआईआर’ जैसे शोज के लिए काम किया था।

‘भाबीजी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का निधन, शो के एक्टर आसिफ शेख इस वजह से हुए हॉस्पिटल में एडमिट