Actresses Playing Indira Gandhi Role: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी यह मूवी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से मूवी को सर्टिफिकेट न मिल पाने की वजह से इसकी लीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ा था।

इस मूवी में एक्ट्रेस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं। ऐसे में इस मूवी के साथ-साथ अब उनका लुक और अंदाज भी काफी चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, आपको बता दें कि कंगना कोई पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो इंदिरा गांधी का रोल निभाने वाली हैं। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस इंदिरा गांधी का किरदार निभा चुकी हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

नवनी परिहार

साल 2021 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ अ नेशन’ में नवनी परिहार ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। उनके लुक से लेकर अभिनय तक को देखने के बाद फैंस ने उनकी तारीफ की थी। फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार भले ही थोड़ी देर के लिए था, लेकिन हर कोई उन्हें इंदिरा गांधी के किरदार में देख कर काफी हैरान रह गया था।

लारा दत्ता

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेल बॉटम’ में लारा दत्ता ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। उस समय उनके लुक को देख कर कोई भी एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाया था। मेकअप और अपने अभिनय से एक्ट्रेस ने लोगों को चौंका दिया। दर्शकों ने उनके इस लुक की काफी सराहना की थी।

किशोरी शहाणे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आए थे। यह मूवी 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार किशोरी शहाणे ने निभाया था। उनकी बेहतरीन एक्टिंग देख कर हर कोई एक्ट्रेस का दीवाना हो गया था। किशोरी के लुक को देख कर लगा जैसे वह हूबहू इंदिरा गांधी ही हों।

फ्लोरा जैकब

फ्लोरा जैकब ने एक नहीं बल्कि दो बार इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। पहली बार उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ में उनका किरदार निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस को कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘थलाइवी’ में उनका रोल प्ले किया। इस मूवी में कंगना ने जयललिता का रोल प्ले किया था। फ्लोरा जैकब को इंदिरा गांधी के लुक में देख कर फैंस काफी हैरान हो गए थे।