दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले काफी समय से पेरेंट्स बनने को लेकर चर्चा में रहे हैं। फैंस भी उनकी पेरेंट्स बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वो इंतजार खत्म हो चुका है। दोनों बीते दिन यानी कि 8 सितंबर को मम्मी-पापा बने हैं। एक्ट्रेस ने नन्ही परी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद दीपिका की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को इसकी ऑफिशियल जानकारी भी दी गई थी। दीपिका-रणवीर से पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स पिछले कुछ समय में बेबी गर्ल का वेलकम कर चुके हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
वरुण धवन-नताशा दलाल
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल भी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। 24 जनवरी, 2021 को कपल ने शादी की थी और इसी साल कपल पहले बच्चे का पेरेंट बना था। नताशा ने 3 जून, 2021 को बेटी को जन्म दिया था।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। दोनों शादी के बाद नवंबर, 2022 में बेटी राहा के पेरेंट्स बने। 6 नवंबर, 2022 को एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया था। कपल अपने पेरेंटहुड को काफी इन्जॉय कर रहा है और अक्सर राहा अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का भी नाम शामिल है। कपल ने 1 दिसंबर, 2018 को राजस्थान में शादी की थी। इनकी शादी रॉयल रही थी। शादी के करीब साढ़े तीन साल के बाद प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए बेटी मीरा के पेरेंट्स बने थे। मालती का जन्म 15 जनवरी, 2022 को हुआ था।
करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। करीब शादी के 6 साल के बाद साल 2022 में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। कपल ने बेटी का नाम देवी रखा था। देवी के साथ दोनों अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कपल अपने पेरेंटहुड को खूब इन्जॉय कर रहा है।
ऋचा चड्ढा-अली फजल
ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। ऐसे में शादी के करीब 4 साल बाद ऋचा चड्ढा ने इसी साल 16 जुलाई को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। कपल अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड था।
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपनी बेबाकी और खुले विचारों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल यानि कि फरवरी, 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी करके हैरान कर दिया था। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। ऐसे में शादी के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस सितंबर, 2023 में बेटी राबिया को जन्म दिया था।
खत्म हो रहा लड़कों का अस्तित्व?
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में गौर करने वाली बात है कि सेलेब्स के घर लक्ष्मी आ रही हैं। उनके चाहने वाले और परिवार समेत वो सभी बेहद खुश भी हैं और खुश हो भी क्यों ना क्योंकि लक्ष्मी का आना सौभाग्य की बात है। लेकिन, हाल ही में एक रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि लड़कों अस्तित्व खतरे में है। दरअसल, ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज’ में पब्लिश एक स्टडी में कहा गया था कि जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है, उसके साथ ही इंसानों में Y क्रोमोजोम (Chromosome) का आकार घटता जा रहा है। ऐसी ही एक स्टडी प्रतिष्ठित साइंस जर्नल ‘नेचर’ में भी पब्लिश हुई थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद क्रोमोजोम की विलुप्ति पर चर्चा ने जोर पकड़ लिया था।
