विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता तो फैंस खुशी से झूम उठे। बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ गई, मगर खुशी के ये पल हादसे में तब्दील हो गया। फैंस की भीड़ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 33 अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने खिलाड़ियों पर भी निशाना साधा है।
नेहा सिंह राठौर ने लिखा है,
”IPL खत्म हुआ…हारने वाले हार गए…जीतने वाले जीत गए…देखने वाले तमाम लोग श्मशान और अस्पताल गए।
जिन खिलाड़ियों को इस भीड़ ने भगवान बना दिया वो सभी अपने-अपने महलों में जीत का जश्न और हार का ग़म मना रहे हैं।
दर्शकों को क्या मिला? सट्टा-जुआ-बर्बादी!”

वहीं एक और ट्वीट करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा है,
”भीड़ संभाल नहीं सकते थे तो भीड़ इकट्ठा क्यों होने दी?
जिन खिलाड़ियों को इस भीड़ ने भगवान बना दिया, उन्हें इस भीड़ के सुख-दुख से कितना मतलब है?”

बैंगलुरु में हुई इस घटना के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने स्टेटमेंट शेयर करके अपना दुख जाहिर किया है।
घटना के बाद से ही जांच अधिकारी ने घटना की जांच में जुट गए हैं। इवेंट प्लानिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वो शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि बैंगलुरु में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।”
राम मंदिर में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा होने पर भी नेहा सिंह राठौर ने तंज कसा है, यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।