एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर बीते दिन हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया गया है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक में मातम पसर गया है। इस मर्डर का तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जा रहा है और सलमान खान की सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है। बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड सितारों से पुराना नाता रहा है। वो ‘भाईजान’ के बेहद करीब थे। उन्होंने ही सलमान और शाहरुख का 5 साल पुराना झगड़ा खत्म करवाया था। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…

बाबा सिद्दीकी राजनीतिक जगत के जाने पहचाने नाम थे। सुनील दत्त के साथ उनके काफी करीबी संबंध थे। बाबा उन्हें अपना मेंटर मानते थे। उनकी इफ्तार पार्टी में सारा बॉलीवुड शिरकत करता था। सलमान खान और शाहरुख खान को एक करने वाले भी वही थे। साल 2013 की इफ्तार पार्टी का सबसे बड़ा हाईलाइट देखने के लिए मिला था कि बॉलीवुड के दो खान एक फ्रेम में नजर आए थे। उनके साथ बीच में बाबा सिद्दीकी दिखे थे।

दरअसल, सलमान खान और शाहरुख खान के झगड़े की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। वो दिन था कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी का। इस पार्टी में दोनों खान्स के बीच झगड़ा हो गया था और इसके बाद से इनकी बातचीत बंद हो गई थी। दोनों ने साल 2013 कर दुश्मनी बरकरार रखी थी। 5 साल झगड़ा बरकरार रखने के बाद उन्हें बाबा सिद्दीकी ने 2013 में अपनी इफ्तार पार्टी में इनवाइट किया था। यहां संयोगवश दोनों एक साथ पार्टी में पहुंचे थे। तब बाबा ने दोनों स्टार्स को नजदीक लेकर आए थे और एक ही फ्रेम में फोटो क्लिक करवाया था, जिसके बाद उनकी दुश्मनी खत्म हो गई थी।

सुनील दत्त से करीबी ने दिलाया था कांग्रेस का टिकट

बाबा सिद्दीकी ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की था फिर 1977 में वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। 1980 में बांद्रा तालुका युवा कांग्रेस के महासचिव बने और दो साल के भीतर ही वो इसके अध्यक्ष भी बन गए। उनकी राजनीति में पूरी तरह से एंट्री तब हुई जब 1992 में उन्हें कांग्रेस से पार्षद चुना। उन दिनों सुनील दत्त राजनीति में काफी सक्रिय थे। वो कांग्रेस के प्रमुख सांसद थे। वहीं, बाबा सिद्दीकी ने सुनील दत्त के साथ अच्छे और करीबी संबंध बनाए, जिसका फायदा उन्हें बांद्रा से टिकट दिलाने में मिला। वो इस सीट से जीते और तीन बार जीत बरकरार रखी। यहां से वो विधायकी का चुनाव जीतकर राजनीति में एक और कदम आगे बढ़ाया था। ऐसे में देखा जाए तो सुनील दत्त की वजह से उनका फिल्म अभिनेताओं से रिश्ते मधुर होते चले गए। इसमें वो सबसे ज्यादा सलमान खान के साथ करीब थे।