Celebs Who Shot Dead: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली सीने पर और दो पेट पर लगी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचने तक दम तोड़ दिया था। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है और इसके साथ ही गैंग की ओर से एक बार फिर से सलमान खान को चेताया गया है। ‘भाईजान’ को पहले भी कई बार गैंग की ओर से चेतावनी मिल चुकी है और एक बार उनके घर पर फायरिंग भी की गई थी। ऐसे में आपको उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पहले गोली मारकर हत्या की गई है। इसमें सिद्धू मूसेवाला से लेकर गुलशन कुमार तक का नाम शामिल है। चलिए बताते हैं और कौन-कौन से सेलेब्स की हत्या हो चुकी है।

गुलशन कुमार

बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड के बाद से ही सोशल मीडिया गुलशन कुमार का नाम ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ना तो मुंबई में ऐसे अपराध तब थमे थे और ना ही आज। टी-सीरीज के संस्थापक और भक्ति गानों के लिए लोकप्रिय हुए गुलशन कुमार की अंडरवर्ल्ड ने हत्या करवा दी थी। उनसे हर महीने 5 लाख रुप देने के लिए कहा गया था लेकिन, उन्होंने इससे मना कर दिया था। साथ ही कहा था कि वो इतने रुपए देकर वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। इस बात से नाराज सलेम ने शूटर राजा के जरिए गुलशन कुमार का दिन दहाड़े मर्डर करवा दिया था। उन्हें मंदिर के सामने 16 गोलियां मारी थी। इस घटना में 3 हमलावर शामिल थे, जिन्होंने उनके शरीर को छलनी कर दिया था।

सिद्धू मूसेवाला

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को गोली मारकर दिन दहाड़ हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। उन पर करीब 30 राउंड फायरिंग की गई थी। उन पर एन-94 से हमला किया गया था। गोल्डी बराड़ ने एक इंटरव्यू में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बताया था कि उनके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था और पॉलिटिकल-पुलिस की पावर जरूरत से ज्यादा थी। इसका वो मिस यूज कर रहे थे। गोल्डी बराड़ ने ये भी दावा किया था कि सिद्धू की वजह से उसके पर्सनल नुकसान हुए हैं।

अमर सिंह चमकीला

पंजाबी लोकगीत का एक ऐसा नाम, जो अपने बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता था। ये नाम अमर सिंह चमकीला का था, जिसकी 1988 में महसामपुर पंजाब में एक फरफॉर्मेंस देने जाने के दौरान हत्या कर दी गई थी। उनकी बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वो अपनी पत्नी के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जा रहे थे तभी गोलियों से छलनी कर दिया गया। इनकी मौत के पीछे किसका हाथ था, इसका खुलासा नहीं हो पाया था और ना ही बाइक सवार बदमाश पकड़े गए थे।

रील स्टार को मारी थी 13 गोलियां

इसके साथ ही इस लिस्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रील स्टार मोहित मोर का नाम भी शामिल है, जिसे 13 गोलियां मारी गई थी। वो 27 साल के थे और टिक टॉक स्टार थे। घटना तब हुई जब वो नजफगढ़ इलाके में स्थित अपने दोस्त की दुकान पर गए थे।

पाकिस्तानी रंगमंच कलाकार शमीम

पाकिस्तानी रंगमंच कलाकार शमीम की साल 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या पंजाब में गोली मारकर की गई थई। वो महज 29 साल की थीं। उन्हें उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी।

हरियाणवी सिंगर डांसर हर्षिता दहिया की हत्या

इसके साथ ही इस लिस्ट में एक नाम हरियाणवी सिंगर डांसर हर्षिता दहिया का भी शामिल है, जिसकी 2017 में गोली मारकर हत्या की गई था। हत्या उनके जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने ही कराई थी। इस घटना को चार शूटरों ने अंजाम दिया था। इस हत्या की वजह को लेकर दिनेश ने कबूला था कि उसे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा होने का डर था।