Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha/Inauguration Bollywood Celebrities List Updates: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज कुछ ही घंटे बाकी हैं। पूरी अयोध्या नगरी में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। 22 जनवरी का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। हर कोई भगवान राम की भक्ति में डूबा है और 500 वर्ष बाद भगवान राम के अयोध्या में स्वागत की तैयारियों में हर कोई जुटा है। इस बीच बड़ी-बड़ी हस्तियों ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचना शुरू कर दिया है। साउथ और बॉलीवुड के कई सितारे अयोध्या पहुंच चुके हैं। कंगना रनौत शनिवार को ही अयोध्या पहुंच गई थीं और वहां उन्होंने विभिन्न हनुमानगढ़ी समेत कई मंदिर के दर्शन किए और झाड़ू लगाई। अब तक अयोध्या नगरी में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुपरस्टार रजनीकांत, धनुष, पवन कल्याण,अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय, अनु मलिक, सिंगर शंकर महादेवन, शेफाली शाह और रणदीप हुड्डा पत्नी लिन लैशराम के साथ राम दिर की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनने पहुंचे चुके हैं। वहीं अब बिग बी और माधुरी दीक्षित 22 जनवरी को ही प्राइवेट जेट से आयोध्या आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन, दीपिका चिखलिया, हेमा मालिनी, जूनियर एनटीआर, मोहनलाल, मनोज मुंतशिर, एस.एस राजामौली जैसे और भी कई सितारों की आने की खबर है। साथ ही दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के परिवार को भी न्योता है। जारी सूचि के अनुसार कुल 506 ऐसे लोगों को न्योता है, जो सभी राज्य अतिथि के तौर पर अयोध्या आ रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो मंदिर में माथा टेकती नजर आ रही हैं।
रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अरूण गोविल इन दिनों अयोध्या में मौजूद हैं। जहां उनके कई फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं।
भोजपुरी एक्टर रवि किशन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम भजन से समां बांधते नजर आए।
रामराज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका। #राम_का_भव्य_धाम pic.twitter.com/bc9CiNUvye
— Ravi Kishan (Modi Ka Parivar) (@ravikishann) January 22, 2024
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कंगना रनौत की खुशी का ठिकाना नहीं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर से मंदिर प्रांगण में पुष्प वर्षा के समय कंगना बेहद खुश दिख रही हैं और जोर से राम के जयकारे लगा रही हैं।
Ram aa gaye ? pic.twitter.com/I880rco1Sd
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) January 22, 2024
गायिका अनुराधा अयोध्या नगरी में हैं और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर बात करते हुए वह भावुक हो गईं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Singer Anuradha Paudwal gets emotional; says, "I have no words. When God decides, nobody can stop him from coming…"#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/wnDbDQo2TO
— ANI (@ANI) January 22, 2024
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Singer Sonu Nigam gets emotional; says, "…Abhi kuch bolne ko hai nahi, bas yahi (tears) bolne ko hai."#RamTemplePranPratishtha pic.twitter.com/6yoZ4s8APy
— ANI (@ANI) January 22, 2024
नीता अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Nita Ambani, Akash Ambani-Shloka Mehta at the Ayodhya Ram Temple pranpratishtha ceremony. pic.twitter.com/8chqPYEZGs
— ANI (@ANI) January 22, 2024
सिंगर कैलाश खेर भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे गए हैं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Singer Kailash Kher says, "…Duniya mein bahut saare dimag waale hain. Dimagwaalon ki duniya mein achanak parmatama jaise dil bankar utar aaye ho…It was the dream of our parents to be able to see pranpratishtha in their lifetime. But today,… pic.twitter.com/aJdiakq2x7
— ANI (@ANI) January 22, 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। जय श्री राम।’
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। जय श्री राम। ???
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) January 22, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह जय श्रीराम लिखा भगवा झंडा लिए खुशी से नाचते दिख रहे हैं।
विक्की-कटरीना और रणबीर-आलिया इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैठकर अंदर पहुंचे।
लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Folk singer & Padma awardee Malini Awasthi sings a few lines for Lord Ram.
— ANI (@ANI) January 22, 2024
She says, "It's an overwhelming day. We were waiting for this day and it has finally arrived…" pic.twitter.com/IXq5ExE5Rj
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं।
कंगना रनौत ने बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री से भी मुलाकात की हैं और उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दोनों ने एक वीडियो के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस को जय श्री राम कहा है।
VIDEO | Bollywood actors @akshaykumar and @iTIGERSHROFF extend their wishes on the occasion of #RamMandirPranPratishtha ceremony in Ayodhya. pic.twitter.com/dsN8mKofiy
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2024
भोजपुरी एक्टर निरहुआ भी अयोध्या पहुंच चुके हैं, वहां उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें जगद्गुरु उन्हें गले लगाए नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Bhojpuri actor Dinesh Lal Yadav 'Nirahua' and actress Amrapali met Jagadguru Rambhadracharya in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha at Ram Temple. pic.twitter.com/SeUiMQTa0S
— ANI (@ANI) January 22, 2024
कंगना रनौत पहले से ही अयोध्या में हैं और भक्ति में लीन हैं। अब फिल्ममेकर मधुर भंडारकर के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों अयोध्या के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं।
Filmmaker Madhur Bhandarkar and actress Kangana Ranaut at the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony.#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/JTIiuWLxie
— ANI (@ANI) January 22, 2024
साउथ एक्टर चिरंजीवी और उनके बेटे एक्टर राम चरण अयोध्या पहुंच चुके हैं। साथ में चिरंजीवी की पत्नी भी हैं।
#WATCH | Actor Chiranjeevi arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony
— ANI (@ANI) January 22, 2024
“This is a God-given opportunity, we are really happy to be here…” he says pic.twitter.com/HFtKP00zVJ
सिंगर सोनू निगम और एक्टर विवेक ओबेरॉय भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंच चुके हैं। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैंस के बीच घिर दिख रहे हैं।
VIDEO | Singer Sonu Nigam and actor @vivekoberoi
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2024
arrive at Ayodhya Ram Mandir to attend the Pran Pratishtha ceremony.#RamMandirPranPratishtha #AyodhyaRamMandir pic.twitter.com/dXPxbJnt9K
हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंच चुके हैं। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं।
VIDEO | Actors @SrBachchan, @juniorbachchan, BJP leader @rsprasad, industrialist Anil Ambani reach Ayodhya Ram Mandir to attend the Pran Pratishtha ceremony.#RamMandirPranPratishtha #AyodhyaRamMandir pic.twitter.com/yibxh5Xbuf
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2024
टीवी की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया कई दिनों से अयोध्या में हैं। उन्होंने इस दिन को दिवाली बताते हुए खुशी जाहिर की है।
VIDEO | Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony: "It is a day of extreme happiness for everyone, and it is Diwali because Lord Ram has arrived here after 500 years," says actress @ChikhliaDipika after arriving in Ayodhya.#RamMandirPranPratishtha #AyodhyaRamMandir pic.twitter.com/ZuYsr5Ro4b
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2024
एक्टर मनोज जोशी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वह राम की भक्ति में लीन दिखे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,”ये सिर्फ मेरी भावनाएं नहीं हैं, यहां आए हर राम भक्त को भी ऐसा ही महसूस हो रहा है – हर भारतीय के मन में ये खुशी है कि यहां रामलला की ‘प्राणप्रतिष्ठा’ हो रही है।” ये कहते हुए वह इमोशनल हो गए।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Actor Manoj Joshi says, "These are not just my feelings, every Ram Bhakt who has come here are feeling the same – every Indian has that joy in mind that Ram Lalla is being 'pranpratishthit' here. Entire India and the whole world will watch this… pic.twitter.com/r20VjAx3R8
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुपम खेर और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पहुंच चुके हैं। अनुपम खेर ने रजनीकांत के साथ मुलाकात की और साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Amazing to meet my friend and one and only superstar #RajniKanth in Shri Ram Janm Bhumi, #Ayodhya! Jai Shri Ram! ❤️?? #Thalaiva pic.twitter.com/XcZplkYP2E
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 21, 2024
अनुपम खेर अयोध्या पहुंच चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि भगवान राम से पहले हनुमान के दर्शन करने ज्यादा जरूरी हैं।
#WATCH | Ayodhya | Actor Anupam Kher says, "Before going to Lord Ram, it is very important to have the darshan of Lord Hanuman…The atmosphere in Ayodhya is so graceful. There is slogan of Jai Sri Ram in the air everywhere…Diwali has come again, this is the real Diwali." pic.twitter.com/GCskErgi1Z
— ANI (@ANI) January 22, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले सिंगर कैलाश खेर ने अपनी खुशी जाहिर की और भगवान राम के लिए अपनी सुरीली आवाज में भजन की कुछ पंक्तियां गाई।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Singer Kailash Kher sings a few lines for Lord Ram, on pranpratishtha ceremony at the Ram Temple. pic.twitter.com/7QWqju4M78
— ANI (@ANI) January 22, 2024
प्रोड्यूसर भूषण कुमार अयोध्या पहुंच चुके हैं और वहां जाकर उन्होंने जगद्गुरू रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह जगद्गुरू के साथ नजर आ रहे हैं।
अयोध्या के लिए फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी रवाना हो चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर आलिया-रणबीर के साथ स्पॉट किया गया।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बॉलीवुड ही नहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी पहुंच रहे हैं। राम चरण भी इसके लिए रवाना हो चुके हैं और कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं।
#WATCH | Telangana | Actor Ram Charan leaves from Hyderabad for Ayodhya in Uttar Pradesh as Ayodhya Ram Temple pranpratishtha ceremony to take place today.
— ANI (@ANI) January 22, 2024
He says, "It's a long wait, we are all very honoured to be there." pic.twitter.com/6F4oBZylS8
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी अयोध्या के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने इस बड़े दिन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
#WATCH | Telangana | Actor Chiranjeevi leaves from Hyderabad for Ayodhya in Uttar Pradesh as Ayodhya Ram Temple pranpratishtha ceremony to take place today.
— ANI (@ANI) January 22, 2024
He says, "That is really great. Overwhelming. We feel it's a rare opportunity. I feel Lord Hanuman who is my deity, has… pic.twitter.com/FjKoA7BBkQ
श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या को सजाया गया है। राम मंदिर के अंदर का नजारा देखने वाला है। फूलों और रोशनी से जगमगा रहा भव्य मंदिर के अंदर का वीडियो सामने आया है। देखें…