Happy Birthday Ayesha Takia: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में बहुत से एक्टर्स अपनी किस्मत आजमाते हैं। किसी के सफलता हाथ लगती है तो किसी निराश ही घर लौटना पड़ता है। वहीं, बतौर एक्ट्रेस सर्वाइव करना इंडस्ट्री में थोड़ा मुश्किल होता है। ऊपर से जब हीरोइन का करियर पीक पर हो या फिर शुरू किया हो इसी बीच शादी कर लें तो उनके लिए आगे इंडस्ट्री में काम मिलना और मुश्किल हो जाता है। क्योंकि उनके लिए चैलेंजिस बढ़ जाते हैं। इसी कड़ी में आपको बॉलीवुड की उस हीरोइन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री में धाक जमाई। एक्टिंग के साथ ही लुक्स की वजह से भी काफी लाइमलाइट बटोरी मगर थोड़े समय बाद ही वो स्क्रीन से गायब हो गईं।

दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री आयशा टाकिया हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। एक्ट्रेस आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आपको उनके बारे में बता रहे हैं। 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में जन्मी आयशा ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था उन्होंने अभिनय से ज्यादा अपनी खूबसूरती और लुक्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस ने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत तनुश्री दत्ता के बहनोई और एक्टर वत्सल सेठ की फिल्म ‘टार्जर द वंडर कार’ से की थी और वो डेब्यू के बाद इंडस्ट्री में 2011 तक बनी रहीं। उनका करियर भले ही फिल्मी जगत में लंबा नहीं रहा लेकिन, उनके किरदार और केमिस्ट्री यादगार रही है।

करीब 8 साल के करियर में की 22 फिल्में

आयशा टाकिया ने 2004 में ‘टार्जन द वंडर कार’ में डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म में आयशा ने अभिनय के साथ ही वत्सल सेठ के साथ रोमांटिक और बोल्ड सीन्स से काफी लाइमलाइट बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘ये दिल मांगे मोर’ में किया। लेकिन, फिल्म कुछ खास नहीं रही मगर दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूब जमी थी। फिल्मों में काम करने का सिलसिला इसी तरह बढ़ा और करीब 8 साल के करियर में उन्होंने 22 फिल्मों में काम किया।

सलमान खान की हीरोइन बन कमाया नाम

आयशा टाकिया ने 8 साल के करियर में सलमान खान की फिल्म से अपार सफलता हासिल की। सलमान की हीरोइन बन अपने करियर की सबसे सफल फिल्म में काम किया। दोनों स्टार्स को पहली बार साथ में फिल्म ‘वॉन्टेड’ में देखा गया था। आयशा ने अपने करियर में रोमांटिक, कॉमिक, ग्लैमर और जिद्दी जैसे किरदारों को प्ले किया है। अभिनय से ज्यादा वो अपने चार्मिंग लुक वजह से काफी हेडलाइन्स बटोरी थी।

करियर के पीक पर की शादी, एक्टिंग से किया तौबा

एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने करियर के पीक पर एक्टिंग से तौबा कर लिया था। जब उनका करियर पीक पर था तो उन्होंने 2011 के बाद कोई फिल्म नहीं की। अभिनेत्री ने साल 2009 में शादी कर ली और सेटल हो गईं। वो नेता अबू आजमी की बहू और फरहान आजमी की पत्नी बन गईं। शादी से पहले आयशा ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 23 साल की उम्र में आयशा ने फरहान से शादी कर ली थी। वह एक बिजनेसमैन हैं, जिनके कई होटल हैं।

कहां हैं आयशा टाकिया?

वहीं, अगर बात की जाए कि आयशा टाकिया कहां हैं तो वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। मगर इस बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस का एक बेटा है। वह पति और बेटे के साथ अपनी जिंदगी को जी रही हैं। कई बार सोशल मीडिया पर भी पति और बेटे के साथ हैप्पी मोमेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बताया जाता है कि आयशा शादी के बाद विदेश में पति और बेटे के साथ सेटल हो गई हैं। वह वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन के लिए मुखर होकर आवाज उठाने को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

‘जाट’ या ‘गुड बैड अग्ली’, बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा सिक्का? देखिए क्या कहती है पब्लिक