Athiya Shetty Wedding Lehenga: अथिया शेट्टी और केएल राहुल (KL Rahul) 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अथिया ने अपने खास दिन के लिए बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। अथिया ने हलके गुलाबी रंग का लहंगा पहना, जिसे अनामिक खन्ना ने डिजाइन किया था। अथिया की शादी के इस जोड़े को तैयार होने में लगभग 10000 घंटे लगे, यानी इसे 416 दिनों में बनाकर तैयार किया गया है।
हैंडमेड है अथिय का लहंगा
अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल रंग के जोड़े की बजाय पेस्टल रंग का चिकनकारी लहंगा चुना। डिजाइनर ने अथिया शेट्टी के इस लहंगे पर बारीकी से काम किया है।
अथिया का लहंगा पूरी तरह से हाथ से बनाया गया है। इसे हाथ से बुना है और रेशम में जरदोजी और जाली के काम के साथ बनाया गया है। घूंघट और उनका दुपट्टा सिल्क ऑर्गेंजा से बना है। अथिया की डिजाइनर अनामिका खन्ना का कहना है कि अथिया कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, इसलिए उनके लहंगे में कैनकैन नहीं लगाया गया।
केएल राहुल ने भी अथिया से मैचिंग शेरवानी पहनी थी। दोनों की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उनमें वह बहुत प्यारे लग रहे हैं। एक तस्वीर में केएल राहुल, अथिया का माथा चूम रहे हैं, इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी (Suneil Shetty) के खंडाला वाले फार्म हाउस पर हुई। बेटी की शादी के बाद सुनील शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया रिपोटर्स और फोटोग्राफर्स को धन्यवाद किया और मिठाई बांटी। उन्होंने ससुर बनने पर अपनी खुशी भी जाहिर की।
कब शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी?
अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2022 में इस कपल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया। दोनों सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते हैं, कोई उनकी वैकेशन की होती है तो किसी में वह डेट पर होते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी सराहते हैं।
बात अगर अथिया के वर्क फ्रंट की करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से की थी। इसके बाद वह साल 2019 में आई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आईं। इस फिल्म में वह नवादुद्दीन के साथ नजर आई थीं।