सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं शादी के खबरों के बीच अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें केएल राहुल (KL Rahul) के आगे उनकी दोस्त अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। दोनों अलग-अलग चल रहे थे। इस दौरान पैपराजी ने दोनों से एक साथ में फोटो क्लिक करवाने के लिए लाख रिक्वेस्ट की लेकिन दोनों की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया।

नया साल मनाकर मुंबई लौटे अथिया और राहुल

दरअसल अथिया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल और दोस्तों के साथ न्यू ईयर का जश्न मनाने दुबई पहुंचे थे। वहीं अब 2 जनवरी की सुबह दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दोनों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा रहा है। क्लिप में दोनों एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग बाहर आते हैं।

पहले अभिनेत्री अथिया बाहर आती नजर आ रही हैं। इसके बाद केएल राहुल बाहर आते है। लेकिन दोनों पार्किंग में एक ही गाड़ी में बैठकर जाते हैं। इस दौरान पैपराजी ने केएल राहुल से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि ‘भाई साथ में एक फोटो मिल सकती है क्या?’ लेकिन दोनों ने पैपराजी की इस बात का कोई जवाब नही दिया और वहां से निकल गए।

बता दें कि इस वीडियो में जहां अथिया ने अपना लुक व्हाइट टॉप और ब्लू जींस के ऊपर ब्लैक लेदर कोट पहना था तो वहीं राहुल ने व्हाइट शर्ट और ब्राउट पैंट के ऊपर ग्रे स्वेटर पहना था।

21 से 23 जनवरी के बीच हो सकती है शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल 21 से 23 जनवरी 2023 शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह भी बताया गया कि 21 से शुरू होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन में हल्दी, मेहंदी और संगीत रखा जाएगा।

अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी ‘धारावी बैंक’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में पुष्टि की थी कि दोनों की शादी जल्द ही होगी। दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्महाउस जहान में होगी। इसे लेकर फॉर्महाउस में तैयारियां शुरू भी हो गई है। बता दें कि अथिया ने अपने करियर की शुरूआत साल  2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ से की थी।