Happy Birthday Asin: असिन फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने साउथ से लेकर हिंदी की कई मूवीज में काम किया है, लेकिन अब उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। आज 26 अक्टूबर को एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें कि उनका पूरा नाम असिन थोट्टूमकल है और उनका जन्म 1985 में केरल के कोच्चि में हुआ था। 15-16 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी।
असिन ने बॉलीवुड में आमिर खान के साथ ‘गजनी’, सलमान खान के साथ ‘रेडी’ और अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल’, ‘खिलाड़ी 786’ जैसी कई फिल्मों में बहुत से स्टार्स के साथ काम किया। लोगों ने उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी किया। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सलमान खान के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही यह भी बताया कि मैंने उन्हें कभी उस नजरिए से नहीं देखा।
असिन ने की थी सलमान की तारीफ
‘रेडी’ एक्ट्रेस ने सिमी ग्रेवाल के शो इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल में अपने और अपने को-स्टार के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में जानकारी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने सलमान को एक ऐसे इंसान के रूप में बताया किया, जिसमें वह गहराई से काफी तारीफ करती हैं। एक्ट्रेस उनका बहुत सम्मान करती हैं। हालांकि, असिन ने यह भी साफ किया कि ये रोमांटिक तरीके से नहीं था। दोनों का रिश्ता आपसी सम्मान पर बेस्ड था, जो कभी अट्रैक्शन में नहीं बदला।
कभी उस नजरिए से नहीं देखा
एक्ट्रेस ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मैंने उन्हें कभी भी उस नजरिए से नहीं देखा। मेरे लिए वह एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें मैं बहुत सम्मान के साथ देखती थी, जिनकी मैं तारीफ करती थी। वह बहुत अट्रैक्टिव हैं, लेकिन मैं उन्हें उस नजरिए से नहीं देखती थी। मेरे मन में कभी भी उनके लिए पसंद करने वाले विचार नहीं आए।
अब कहां हैं ‘रेडी’ एक्ट्रेस
असिन की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने माक्रोमेक्स के सीईओ राहुल से साल 2016 में शादी कर ली। दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदी रीति-रिवाजों से शादी की और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया कि उन्होंने शोबिज इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। अब एक्ट्रेस अपनी खुशनुमा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम अरिन हैं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ा ट्रेंडिंग वीडियो यहां देखें
एक बार अनुष्का शर्मा ने कॉफी विद करण में असिन के बारे में बात करते हुए उन्हें ‘अ सिन’ कह दिया था। चलिए जानते हैं कि आखिर वो पूरा मामला क्या था। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें