कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद अब उनका तुगलक रोड लेन स्थित सरकारी बंगला भी उनके हाथ से जा चुका है। 22 अप्रैल को राहुल ने उस सरकारी बंगले की चाबी लोकसभा सचिवालय को सौंप दी है। उन्होंने खुद दरवाजा लॉक किया और अपने हाथों से ही चाबी लोकसभा के स्टाफ को थमाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर कटाक्ष किया है।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा,”मोदी जी के प्रयासों से मां बेटे जो अलग अलग महल में रहते थे वह आज एक साथ रहने लगे। हेप्पी एंडिंग।” फिल्ममेकर के इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। किसी ने राहुल गांधी को ट्रोल किया तो कोई अशोक पंडित की खिंचाई करता दिखा। लैथर सनील ने लिखा,”मोदी है तो सब मुमकिन है।
पुष्पेंदर सिंह ने लिखा,”राहुल गांधी के पूर्वजों ने अपने बड़े-बड़े महल आनंद भवन और स्वराज भवन देश को दान कर दिया था तो यह छोटा सा आशियाना क्या चीज है। किसी व्यक्ति पर टिप्पणी करने से पहले अपनी औकात देख लेनी चाहिए।”
तनराज नाम के यूजर ने लिखा,”मोदी है तो मुमकिन है। चलो यह तो अच्छे के लिए हुआ की वृद्ध मां की अच्छी देखभाल हो जाएगी लेकिन अमित मालवीय जैसे अनगिनत किस ओहदे पर की बड़े बंगले मिल गए?” चंद्रा कुमार ने लिखा,”आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी को क्यों मिला हुआ है सरकारी आवास ? इसका जवाब है?”
आपको बता दें कि राहुल गांधी सरकारी बंगला छोड़ने के बाद अपनी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ रहने चले गए थे। अब वह उन्हीं के साथ रहेंगे। बंगला खाली करने के बाद राहुल ने मीडिया से बात की और बताया कि साल 2004 में अमेठी से सांसद चुने जाने के बाद 2005 में उन्हें ये बंगला मिला था। वह 19 सालों तक वहां रहे। इसके लिए उन्होंने जनता का धन्यवाद भी किया। इसके साथ ही राहुल ने कहा,”ने सच बोलने की कीमत चुकाई है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।”