फिल्ममेकर अशोक पंडित सोशल मीडिया पर आए दिन अपने पोस्ट के जरिए अपनी बेबाक राय रखते दिखते हैं। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर ने अब गांधी-नेहरू परिवार को लेकर एक ट्वीट किया है। दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से एक ट्वीट आया था जिसमें उन्होंने लिखा- लंका में आग रावण ने नहीं लगाई थी, लेकिन लंका रावण के कारण ही जली थी। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अशोक पंडित ने लिखा- ‘लेकिन हिंदुस्तान में आग नेहरू गांधी परिवार ने ही लगाई थी।’

अशोक पंडित ने एक और पोस्ट किया जिसमें राहुल गांधी का एक वीडियो नजर आया। वीडियो में राहुल गांधी कोविड सिचुएशन को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन कर भीड़ में जाने की बात पर जोर देते और बिफरते नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अशोक पंडित कैप्शन में चुटकी लेते हुए लिखते हैं- ‘अरे भाई अपने आप को क्यों कोस रहे हो? ग़लतियां सबसे होती हैं! फ़िलहाल अपनी वो #GAALIWALIMADAM को ज़रा समझा दीजिए !’

अशोक पंडित के इन पोस्ट पर कई लोगों ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया। अमित नाम के एक यूजर ने कमेंट कर कहा- मगर भारत में आग राम नहीं लगा रहा है। रावण के वंशज ही लगा रहे हैं जिन्हें राम पर तो विश्वास नहीं है पर रावण पर विश्वास है।

उमेश मिश्रा नाम के एक अन्य यूजर ने अशोक के पोस्ट पर कमेंट कर कहा- ‘नेहरू जी ने आग लगाई होती तो आप ट्विटर पर ज्ञान नहीं बांट रहे होते।’ महेंद्र यादव नाम के यूजर ने कहा- जैसे, इस समय देश आप जैसे चापलूसों की वजह से जल रहा है।

जय भारत नाम के शख्स ने कहा-आज कल बीजेपी ने आग लगाने का काम आपको सौंप रखा है। आदित्य सिंह नाम के यूजर बोले- और जो बच गया था उसे भी आग लगा रहे हैं। अंकित नाम के शख्स ने कहा- और हां कोविड भी नेहरू की वजह से हुआ!

बता दें, पिछले दिनों अशोक पंडित ने संबित पात्रा और सुप्रिया श्रीनेत की उस डिबेट पर भी रिएक्ट किया था जिसमें बीजेपी प्रवक्ता और कांग्रेस प्रवक्ता के बीच तीखी बहस होती दिखी थी।

फिल्ममेकर ने इस बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की भाषा को लेकर कड़ा ऐतराज जताया था। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता को लेकर कहा था कि सारे चैनल को उन्हें बैन कर देना चाहिए। नरेंद्र मोदी के खिलाफ इतना ज़हर? कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़के बॉलीवुड फिल्ममेकर; बैन करने की मांग की