फिल्ममेकर अशोक पंडित सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। किसने क्या ट्वीट किया इस पर हमेशा पैनी नजर बनाए रखने वाले अशोक पंडित ने कांग्रेस नेता अभय तिवारी का एक ट्वीट देखा तो उस पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, कांग्रेस नेता अभय तिवारी ने एक ट्वीट किया था जिसपर उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा- ‘विधायक ख़रीदकर सरकार बनाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता है।’

अशोक पंडित ने अभय तिवारी का जब ये ट्वीट देखा तो उन्होंने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज भरे अंदाज में कहा कि ‘Emergency लगाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता!’ अशोक पंडित के इस पोस्ट पर ढेरों लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे। इसी बीच शिवम नाम के एक यूजर ने अशोक पंडित से सवाल कर लिया- ‘मुझे एक बात समझ नहीं आती कि आप तो कोई न नेता हैं न मंत्री। फिर भी पॉलिटीशियन्स की तरह तरफदारी क्यों करते रहते हैं? बीजेपी की ऐसे तरफदारी करते हो जैसे वो पार्टी आपके घर की है।’

सतीश शर्मा नाम के यूजर ने पूछा – ‘क्या आपको विधायकों की खरीद फिरोखती अच्छी लगती है?’ सोना झा नाम की एक महिला यूजर कांग्रेस के लिए बोलीं- ‘पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र लाइए आप।’ मंजू नाम की महिला ने कहा- ‘जिनके खुद के घर शीशे के बने हों वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।’

बता दें, इससे पहले अशोक पंडित ने ट्विटर पर राज्यसभा में हुए हंगामे का वीडियो शेयर कर विपक्ष पर निशाना साधा था। राज्यसभा में कृषि कानून का विरोध कर रहे विपक्ष दल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आमआदमी पार्टी के सांसदों ने मिलकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया था।अशोक ने अपनी पोस्ट में लिखा था- ‘राज पाठ छिन जाने के बाद यह सारे के सारे बौरा गए हैं! ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि देश की बाग डोर इन लूटेरों के हाथों में नहीं है!’ बता दें, सदन में हंगामा कर रहे ये कांग्रेस के नेता हैं प्रताप सिंह बाजवा।

इधर, 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते हुए सपा नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, उस पर भी अशोक पंडित ने रिएक्ट किया। वीडियो में मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य डॉ. एसटी हसन कुछ अन्य सपा नेताओं के साथ झंडा फहराते और फिर राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। आधा राष्ट्रगान गाने के बाद अचानक सभी रुक जाते हैं।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इसे शेयर किया। ट्वीट करते हुए अशोक पंडित ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- ‘कम से कम इन्हें राष्ट्रगान तो सिखा देते!’ अशोक पंडित यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा- ‘अखिलेश यादव जी, ये क्या हाल बना रखा है? इन्हें कम से कम राष्ट्रगान तो सिखा दो वर्ना लोग इन्हें देश के बाहर कर देंगे।’