आज देशभर में दीवाली का त्योहार मना रहे हैं, लेकिन आज के दिन पटाखे जलाकर प्रदुषण न फैसाने को लेकर भी तमाम बड़े-बड़े लोग जागरूकता अभियान चला रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी दीवाली पर पटाखे न जलाने की शपथ ली। हिंदुओं के पर्व पर पटाखे न जलाने की सलाह देने वाले सीएम पर फिल्ममेकर अशोक पंडित का गुस्सा फूटा और उन्होंने शिंदे से सवाल किया है।
अशोक पंडित ने ट्विटर पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस का वीडियो शेयर किया। जिसमें वो स्कूल के बच्चों के साथ शपथ ले रहे हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,”क्या ये प्रतीज्ञा एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी ईद और क्रिस्मस पर भी लेंगे? क्या ये अपनी राजनीतिक रैलियों में भी बम पटाखों पर बैन लगाएंगे? क्या ये मस्जिदों के स्पीकर की आवाज कम करवाने की प्रतीज्ञा लेंगे?”
अशोक पंडित के ट्वीट पर तमाम लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने पटाखो को जलाना गलत बताते हुए फिल्ममेकर की खिंचाई की है।
संदीप शाह ने लिखा,”इनके फैसले से बहुत निराश हूं, मुझे यकीन है कि वो बॉलीवुड गैंग से प्रभावित हैं। उनकी हिंदुत्व पहचान का क्या होगा? सिर्फ दिवाली पर ही नहीं, सभी अवसरों पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाएं।” अमित गोगिया ने लिखा,”बीजेपी के नेता को बड़ी नर्म भाषा में बोलते हो अशोक पंडित जी। केजरीवाल को तो डांट देते हो।”
अरविंद नाम के यूजर ने लिखा,”क्या ये इन बच्चों की पसंद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है। क्यों न स्कूल जाएं और ईद के दौरान ब्लड लेस ईद और क्रिसमस के लिए बिना पेड़ काटे, बिना स्पीकर के राजनीतिक रैलियां करें। ये बस अनावश्यक और थोड़ा मूर्खतापूर्ण है।”
आपको बता दें कि दीवाली के त्योहार पर प्रदुषण को ध्यान में रखते हुए कई कैंपेन चलाए जाते हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी लगभग हर साल इस कैंपेन का हिस्सा रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो चुकी है, जिनमें वो स्मोकिंग करती देखी जाती हैं, इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। इसपर तमाम मीम्स भी बनाए गए हैं।