Shilpi Raj Latest Bhojpuri Song Video viral: युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने और फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी कड़ी में अब एक्टर का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है, जो कि रिलीज के साथ ही छा गया है। अपने लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग में वो एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) के साथ जमकर रोमांस किया है। इस गाने के बोल ‘हरदिया ले अइती दहेज में’ हैं। इसमें दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के लेटेस्ट वीडियो ‘हरदिया ले अइति दहेज में’ को देखने के लिए मिल रहा है कि इसमें माही, शादीशुदा कल्लू की वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं। जहां पिंक कलर की धारी दार शर्ट और व्हाइट पैंट में कल्लू को देखा जा सकता है वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस को एक्टर के शर्ट के मैचिंग लहंगे में देखा जा सकता। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। वीडियो को फैंस बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और इनके वीडियो पर लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

कमाल के हैं डांस मूव्स और एक्ट्रेस अदाएं

माही श्रीवास्तव और कल्लू के बीच कमाल की केमिस्ट्री है। साथ ही वीडियो में दोनों के डांस मूव्स और एक्ट्रेस माही की अदाएं आपको दिल जीत लेंगी। उनके इस वीडियो सॉन्ग को देखकर एक बार में आपका मन नहीं भरेगा। इससे नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल है। ये एक रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग है। इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘जियो शेर…।’ दूसरे ने लिखा, ‘बवाल है।’ तीसरे ने लिखा, ‘पवन भैया के बाद दूसरे नंबर पर कल्लू का नाम है।’ इसी तरह से लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

भोजपुरी गाना ‘हरदिया ले अइती दहेज में’ को शिल्पी राज के साथ अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। दोनों की आवाज में ये गाना काफी जंच रहा है। इसके गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं। संगीतकार रौशन सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित किया है।