अपनी शानदार फिल्मों के लिए चार बार सर्वश्रेष्ठ आर्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले नितिन देसाई का आज असमय निधन हो गया। उनका शव रस्सी से लटका मिला है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि नितिन ने आत्महत्या की है। उनकी मौत ने फैंस और सेलेब्स की आंखे नम कर दी हैं। नितिन की मौत को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्ट डायरेक्टर करोड़ों के कर्ज में डूबे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, नितिन देसाई के ऊपर 250 करोड़ रुपये का कर्ज था। उन्होंने एक कंपनी से 180 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इंटरेस्ट मिलाकर कर्ज की कुल राशि 250 करोड़ हो गई थी। नितिन देसाई पैसों की तंगी से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

कर्ज में डूबे थे नितिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन ने इस कर्ज के लिए अपनी जमीन गिरवी रखी हुई थी। सीएफएएम कंपनी ने लोन वसूलने की कोशिश की लेकिन हो नहीं पाया। इसके बाद सीएफएम ने अपने सभी लोन अकाउंट की वसूली का काम एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन को सौंपा। इस कंपनी ने भी कई प्रयास किए लेकिन लोन के पैसे वसूल नहीं हो सकी।

आख‍िरकार कंपनी ने संपत्ति जब्त कर गिरवी रखी जमीन की वसूली के लिए सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की अनुमति मांगी। वहीं पिछले हफ्ते एक अदालत ने उनकी कंपनी के खिलाफ दिवालिया याचिका स्वीकार की थी। अब एक्टर की मौत के बाद सवाल उठता है कि आखिरकार नितिन का 250 करोड़ का कर्ज कौन चुकाएगा।

सुसाइड करने से पहले नितिन ने किया आरामा

ईटाइम्स से बात करते हुए करीबी एसोसिएट दिलीप पिथवा ने बताया कि ‘हम लोग दिल्ली से आए और सीधा स्टूडियो चले गए। उन्होंने अपने अटेंडेंट से कहा कि वो बंगलो खोल दें क्योंकि वो कुछ देर आराम करना चाहते हैं। कुछ देर आराम करने के बाद वो बोले कि उन्हें कुछ काम है और दूसरे फ्लोर पर चले गए। वहां जाकर उन्होंने खुदखुशी कर ली। वो आर्थिक रूप से परेशान थे। लेकिन उन्होंने कभी हम लोगों को बताया नहीं कि उन्होंने अपना पोवाई ऑफिस बेच दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।