बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने दो शादियां की है। इसमें कई जोड़ियां पर्दे पर तो कोई विदेशी मॉडल के प्यार में पड़े। इसमें कई बनीं और कुछ बिगड़ी भीं। साथ ही कइयों ने अपने रिश्ते को बखूबी निभाया और वो आज आइडल कपल के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में आज आपको अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। वो इन दिनों चौथी बार पिता बनने की वजह से भी हैडलाइन्स में हैं, वो भी बिना शादी के। ऐसे में चलिए आपको उनकी पत्नी, गर्लफ्रेंड और बच्चों के बारे में बताते हैं…

अर्जुन रामपाल कद काठी में अच्छे दिखते हैं। ऐसे एक पार्टी में फैशन डिजाइनर रोहित बल उनको को देखकर काफी इम्प्रेस हुए थे। वो बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले एक सफल मॉडल भी थे। एक्टर ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से की थी। इसके लिए उन्हें डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। मॉडलिंग करते हुए अर्जुन ने शादी भी कर ली थी। इस दौरान उनका दिल मशहूर मॉडल और फेमिना मिस इंडिया मेहर जेसिया (Mehr Jesia) पर आ गया था। दोनों एक ही पेशे के होने के नाते साल 1998 में शादी भी रचा ली थी। उस समय उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की फेवरेट कपल में से एक रही थी। वो एक-दूसरे के साथ बेहद ही खुश थे।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका को इस शादी से दो बेटियां भी हैं। करीब 20 साल साथ रहने के बाद ये कपल उस समय खूब चर्चा में रहा जब इनके बीच मनमुटाव को लेकर खबरें आने लगी। दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे और अंत में साल 2019 में एक झटके में दोनों अलग भी हो गए। इनका तलाक हो गया। अब उन्होंने शादी तो तोड़ ली मगर बीवी के साथ दो बेटियों को भी छोड़ दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में इनके अलग होने की वजह ऋतिक रोशन की पहली वाइफ सुजैन खान को माना जाता है। कहा जाता है कि सुजैन और अर्जुन इस कदर करीब हो गए थे कि मेहर इससे टूट गई थीं और वो उनसे अलग रहने लगी थीं। खैर, अब इसमें सच्चाई क्या है ये तो वो ही जानते होंगे।

14 साल छोटी विदेशी मॉडल पर आया दिल!

अर्जुन रामपाल का पहली पत्नी मेहर से तलाक हो चुका था। वहीं, सुजैन के साथ उनके रिश्ते को लेकर ज्यादा खबरें आतीं कि इसी बीच एक्टर का नाम 14 साल छोटी साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ जुड़ने लगा। इनकी पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। साल 2019 में प्राइवेट रहने वाले अर्जुन रामपाल ने फैंस को उस वक्त हैरान कर दिया जब खबर आई कि ग्रैबिएला बिना शादी के ही अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। उस वक्त एक्टर ने अफने एक इंटरव्यू में बिना शादी को लेकर कहा था कि ‘केवल दिल से दिल मिल जाए और क्या? इसे साबित करने के लिए पेपर के टुकड़ों की जरूरत क्या है?’ अब वो अपने दूसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। वहीं, अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बनने वाले हैं।