Anushka Sharma Crying Video: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 12 मई, 2025 को टेस्ट मैच से संन्यास ऐलान कर दिया। उन्होंने 14 साल में 123 टेस्ट मैच खेले। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी फैंस को दी। इसके बाद ही विराट और अनुष्का साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जिसके बाद कयास लगाए गए कि कपल विदेश के लिए रवाना हो गया है। इन सब चर्चाओं के बीच अभिनेत्री का एक वीडियो विराट के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का की आंखों में आंसू देखा जा सकता है।

दरअसल, विराट कोहली के रिटायरमेंट का ऐलान के बाद अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो विराट के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस प्रेमानंद महाराज की बातों को सुनकर रोने लगती हैं। उनकी आंखों से आंसू बहते दिखते हैं। वो इसे रोक नहीं पाती हैं। अनुष्का का ये बेहद ही भावुक कर देने वाला वीडियो है।

जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए जाते हैं तो कथावचक उनसे पूछते हैं प्रसन्न हो? तो इस पर विराट कहते हैं, ‘ठीक है।’ इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने प्रभु के विधान के बारे में बताया और कहा कि जब प्रभु कृपा करते हैं तो वैभव मिलना कृपा नहीं है। वो बताते हैं कि प्रभु की कृपा का मतलब अंदर की चिंतन बदलना। वहीं, अनुष्का और विराट कोहली प्रेमानंद महाराज की बातों को बड़े ही ध्यान से सुनते हैं और इस दौरान अभिनेत्री भावुक हो जाती हैं और वो अपने आंसू रोक नहीं पाती हैं।

बहरहाल, अगर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिश्ते के बारे में बात की जाए तो कपल ने 11 दिसंबर 2017 प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे एक बेटी वामिका और एक बेटा अकाय हैं। वहीं, अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो वो आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। लंबे समय के बाद वो ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली थीं लेकिन उस फिल्म के भी ठंडे बस्ते में जाने की खबरें हैं। इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

‘उन्हें अगवा कर लिया…’ आतंकी हमले में शहीद हो चुके हैं बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पिता