अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। न्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अनुष्का शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था।

अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। एक्ट्रेस करियर, पर्सनल लाइफ हो या फैमिली- हर मोर्चे पर अनुष्का ट्रेंड सेटर रही हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड के तीनों खान स्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन एक वक्त था जब एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत छोटे-मोटे विज्ञापनों में काम करके की थी। अनुष्का एक अभिनेत्री होने से पहले मॉडल हुआ करती थीं।

बहुत ही कम लोग जानते होंगे की अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से पहले आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ के लिए ऑडिशन दिया था। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री का पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह ‘3 इडियट्स’ के लिए ऑडिशन देती नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने दिया था ‘3 इडियट्स’ का ऑडिशन

अनुष्का शर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह आमिर खान की फिल्म पीके के सेट पर नजर आ रही हैं। अनुष्का ने फिल्म पीके के सेट पर वो टेप दिखाया जिसमें वह ‘3 इडियट्स’ के लिए ऑडिशन देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जब आमिर खान और राज कुमार हिरानी को यह टेप दिखाया तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। जहां आमिर खान अनुष्का शर्मा की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं तो वहीं कुछ सीन्स पर वह हंसते भी नजर आ रहे हैं। वहीं राज कुमार हिरानी को तो इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अनुष्का ने उन्ही की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था।

एक्ट्रेस ने बोला मुन्ना भाई का डायलॉग

ऑडिशन वीडियो में अनुष्का शर्मा राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जो उस फिल्म में एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने बोला था। वीडियो में एक्ट्रेस को आंखों में आंसू लिए पूरे इमोशन के साथ डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी।

यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद अनुष्का फिल्म बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात में नजर आईं थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद अनुष्का ने सुल्तान, दिल धड़कने दो और ये दिल है मुश्किल जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। वहीं 2015 में अनुष्का ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने फिलौरी, परी, बुलबुल जैसी फिल्में बनाईं। वेब सीरीज पाताल लोक भी इस प्रोडक्शन हाउस ने बनाई थी, जिसे क्रिटिक्स ने बेहद पसंद किया था।